फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Police caught cattle being smuggled, three including truck driver detained

प्रयागराज : तस्करी के लिए ले जा रहे गोवंश को पुलिस ने पकड़ा, ट्रक चालक समेत तीन हिरासत में

Sat, 04 May 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2024 12:27 PM IST
सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैरहना में बांगड़ धर्मशाला के फ्लाईओवर पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में गोवंश को भरा गया था। ट्रक नैनी की ओर से झूंसी की तरफ जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
: Police caught cattle being smuggled, three including truck driver detained
गोवंश को पुलिस ने किया बरामद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कीडगंज में अलोपीबाग फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह गोवंश लदा डीसीएम पकड़ा गया। गोवंशों को तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। मौके से चार गोतस्कर फरार हो गए। डीसीएम में लदे चार गोवंशों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाकी गोवंशों को मुक्त कराते हुए कुछ घंटों बाद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिससे देर रात तक पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन






विज्ञापन






विहिप नेता लालमणि तिवारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नए यमुना पुल के रास्ते तस्करी कर गोवंश पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे हैं। इस पर भोर में चार बजे से वह व अन्य कार्यकर्ता बांगड़ चौराहे के पास मौजूद थे। सुबह छह बजे गाेवंश लदा एक डीसीएम जाते दिखा। आरोप है कि रोकने की कोशिश पर उन पर डीसीएम चढ़ाने की कोशिश की गई। किसी तरह जान बचाकर अलोपीबाग फ्लाईओवर पर डीसीएम रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसमें सवार चार गोतस्कर नीचे कूदकर फरार हो गए। डीसीएम में 16 गोवंश हाथ-पांव व मुंह बांधकर निर्दयतापूर्वक लादे गए थे। इनमें से चार बैल मृत हो चुके थे जबकि शेष 12 की हालत भी गंभीर थी और वह मरणासन्न हाल में थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोवंशाें को मुक्त कराकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। विहिप नेता की तहरीर के आधार पर डीसीएम के अज्ञात चालक व उसके तीन साथियों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। कुछ घंंटों बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर दीपा सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed