फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police blockade in Sikandra town

Prayagraj News: सिकंदरा कस्बे में पुलिस की नाकेबंदी

Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police blockade in Sikandra town
बहरिया के सिकंदरा ​कस्बा स्थित गाजी मिया की दरगाह के सामने की गई बैरिकेडिंग - फोटो : ​विकास भवन।
सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर लगने वाला वार्षिक बड़ा मेला शासन से अनुमति न मिलने के कारण रविवार को नहीं लग पाया। मेले में पहुंचने वाली भीड़ को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी। कस्बे में सन्नाटा देखकर लोगों को लॉकडाउन की याद आ गई।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। तीन किलोमीटर पहले से ही सभी मार्गों को सील कर दिया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए छह एसीपी, बहरिया के तीन पूर्व थानाध्यक्ष, गंगानगर जोन के सभी थानों की पुलिस और डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान तैनात थे।
विज्ञापन

सिकंदरा में सैयद सालार मसूद गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। मेले में लोग सिन्नी प्रसाद चढ़ाने आते हैं। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ महीने में तीन दिन वार्षिक बड़े मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 23 मार्च 2025 को दरगाह के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया था। इधर, फिर धीरे-धीरे रौजा मेला लगने लगा। इस बार 17 मई रविवार को दरगाह कमेटी की ओर से वार्षिक बड़े मेले का आयोजन किया गया था लेकिन पुलिस प्रशासन ने अनुमति न मिलने का हवाला देते हुए एक बार फिर मेले पर प्रतिबंध लगा दिया।
मेले में भीड़ को रोकने एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसीपी फूलपुर विवेक यादव सहित सहायक पुलिस आयुक्त सैफुद्दीन बेग, यशपाल सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह परिहार, कुंज लता की तैनाती की गई।
वर्तमान थाना अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं चौकी इंचार्ज सिकंदरा अनुराग शर्मा के सहयोग के लिए बहरिया के पूर्व थाना अध्यक्ष रहे रमेश सिंह, महेश मिश्रा और ब्रजेंद्र सिंह की भी ड्यूटी लगाई गई। शनिवार को डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने भी पुलिस चौकी सिकंदरा में मताहतों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
शनिवार की शाम सिकंदरा कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे- चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया गया। मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग कर सील कर दिया गया जिसके कारण मेले में भीड़ नहीं पहुंच पाई।

मेला न लगने से दुकानदारों और व्यापारियों में मायूसी
गाजी मियां के बड़े मेले को रोकने के लिए दुकानों को भी बंद कराया गया था। मेला न लगने से दुकानदारों और व्यापारियों में मायूसी रही। स्थानीय लोग भी पुलिस के डर से अपने घरों में ही दुबके रहे।

12 घंटे बाधित रहा आवागमन, लोग परेशान
तीन किलोमीटर पहले से ही बेरिकेडिंग करके मुख्य मार्गों सहित सभी रूट को सील कर दिया गया था जिससे करीब 12 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सभी प्रकार के वाहन और पैदल आने वालों को भी सिकंदरा की ओर पुलिस ने जाने नहीं दिया। इससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

32 जगहों पर पुलिस ने की थी बेरिकेडिंग
गाजी मियां की दरगाह पर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने सोरांव और फूलपुर रोड पर कमला नगर, बकसेड़ा, सिकंदरा तिराहा, सिलोखरा, बीरभानपुर और बहरिया रोड पर सिकंदरा, दलीपुर तिराहा, वीरगंज नहरा, बहरिया बाजार, दोनइया चौराहा और करनाईपुर सहित कुल 32 जगहों पर बेरिकेडिंग की थी।

कोट
शासन से अनुमति न होने और मेला कमेटी के आपसी विवाद के कारण गाजी मियां की दरगाह पर वार्षिक मेला नहीं लगने दिया गया। आने वाली भीड़ को समझा कर वापस कर दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। -विवेक यादव, एसीपी फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed