फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police bharti: SAPS and Delhi police will be recruited for 1564 posts

पुलिस भर्ती :सीएपीएफ एवं दिल्ली पुलिस में एसआई के 1564 पदों पर भर्ती होगी

Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
police bharti: SAPS and Delhi police will be recruited for 1564 posts
himachal police bharti

कर्मचारी चयन आयोग  (एसएससी) ने कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान ठप पड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एवं दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के कुल 1564 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग की ओर से आवेदन मांगे जाने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 

अभ्यर्थी 17 जून से 16 जुलाई 2020 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 18 जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे।एसएससी की ओर से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के लिए 1395 एवं दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 169 पदों पर अलग-अलग भर्ती होगी।

विज्ञापन


आयोग ने बताया है कि इन पदों पर 20 से 25 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीआरपीएफ में सबसे अधिक 1072 पद, बीएसएफ में 244 पद एवं दिल्ली पुलिस में 169 पदों पर भर्ती होगी। एसआई सीपीओ के लिए पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 29 सितंबर से पांच अक्तूबर 2020 के बीच होगी। पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा एक मार्च 2021 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed