फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police beated to people in many places

पुलिस ने कई जगहों पर लोगों को पीटा

Wed, 25 Mar 2020 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
police beated to people in many places
police beated to people in many places - फोटो : CITY DESK
पुलिस की लाख कोशिशों और सख्ती के बाद भी लड़के मान नहीं रहे हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लड़के गाड़ियां लेकर बाहर निकले तो पुलिस ने भी अन्य जिलों की तरह यहां भी सख्ती दिखाई। नवाब यूसुफ रोड पर लड़कों को मुर्गा बनाया गया और माफी मंगवाकर उन्हें वापस भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र में लड़कों को उठक बैठक कराई गई। कई जगह लठियाया भी गया।
विज्ञापन

एसएसएसपी और डीएम ने मंगलवार रात में घूम घूम कर निर्देश दिए थे कि रात 12 बजे के बाद सख्ती की जाएगी। कोई भी अब बाहर न निकले। टीवी और अखबारों में संपूर्ण लॉकडाउन के बारे में खबरें चल रही थी, इसके बाद भी बुधवार को लड़के नहीं माने। गाड़ियां लेकर इधर उधर घूमने वालों को पुलिस वाले रोककर वापस भेजते। पूछने पर बताते कि दवा लेने जा रहे हैं। दिन में जब भीड़ बढ़ने लगी तो नवाब यूसुफ रोड पर एक दर्जन से अधिक लड़कों को रोका गया। पुलिस ने उन्हें मुर्गा बनाया। घर से न निकलने की हिदायत के साथ उन्हें छोड़ा। कटरा और कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस ने बेवजह घूम रहे लड़कों से उठक बैठक कराई। मुट्ठीगंज में लड़कों को रोका गया तो वे सिपाहियों से लड़ने पर आमादा हो गए। पांचों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई। कई जगह पुलिस ने उनके वाहनों के ई चालान कर दिए। अल्लापुर, दारागंज, जार्जटाउन, कीडगंज, अतरसुइया और मीरापुर आदि क्षेत्रों में पुलिस चेकिंग करती रही। पुलिस ने शहर में कई जगह बेरीकेडिंग भी की थी। इसके बाद भी अगल बगल से लड़के निकलते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने मंगलवार की रात और बुधवार को डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सबसे ज्यादा मुकदमे धूमनगंज में पंजीकृत किया गए। यहां मंगलवार की रात 36 लोगों को पकड़ा गया और 151 के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस, कर्नलगंज, नैनी और औद्योगिक क्षेत्र आदि इलाकों में लड़कों पर तफरीह कर रहे लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही लगभग चार सौ वाहनों के चालान किए गए और 35 से अधिक वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed