फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police beat up the family of the visitors who got off the train

ट्रेन से उतरे दर्शनार्थी परिवार को पुलिस ने पीटा, जमकर हंगामा

Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police beat up the family of the visitors who got off the train
दर्शनार्थी परिवार को पुलिस ने पीटा
विज्ञापन

कोहंदौर। वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे परिवार पुलिसकर्मियों ने पीट दिया। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दर्शनार्थी परिवार को धमकाया। घटना की बाबत पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोहडोर थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी महेश कुमार पाठक सपरिवार वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए गए थे। शुक्त्रस्वार की शाम सरजू एक्सप्रेस ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह घर जाने के लिए मुख्य मार्ग पर पहुंचने वाले ही थे कि उन्हें पीआरबी के पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान अनाया सी सिपाही ने महेश को पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ मौजूद महिलाएं विरोध करने लगी तो उन पर भी हमला किया। बीच बचाव करने वाले लोगों के साथ भी अभद्रता करते हुए सभी को हवालात की हवा खिलाने की धमकी दी। यह देख महेश ने परिवार के लोगों को बुला लिया। जिसे लेकर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने से एक उपनिरीक्षक फोर्स के साथ पहुंचे हालांकि पीड़ित महेश की बात सुनने के बाद भी वह कार्रवाई का आश्वासन देने के बजाय उन्हें धमकाने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन

युवक की गला काटकर हत्या
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के चिलांवा गांव में तेरहवीं का निमंत्रण खाने गए युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नाले में फेंक दिया। लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आसपुर देवसरा के क्षेत्र के चिलावां निवासी जितेंद्र कुमार 30 शुक्त्रस्वार की शाम पड़ोस में तेरहवीं के निमंत्रण में गया था। खाना खाने के पश्चात वह घर के लिए निकला लेकिन काफी देर तक घर ना पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। देर रात गांव में ही स्थित रास्ते में पड़ने वाले एक नाले में उसका शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार उसकी गला काट कर हत्या की गई थी। यह देख परिजनों ने भी लिखने लगे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी पट्टी दिलीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए परिवार के लोगों से जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गए।पुलिस को घटनास्थल पर मोबाइल फोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed