{"_id":"64abf7a0d1b10ec5d30f7765","slug":"police-arrested-the-young-man-who-was-going-to-surrender-in-the-court-fierce-commotion-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : न्यायालय में सरेंडर करने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : न्यायालय में सरेंडर करने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, जमकर हुआ हंगामा
Mon, 10 Jul 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:50 PM IST
सार
होलागढ़ के प्रधान का पति राहुल पांडेय हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस उसको काफी दिनों से खोज रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की राहुल पांडेय सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौराहे पर सड़क पर जाम लगाते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
न्यायालय में सरेंडर करने जा रहे युवक को पुलिस ने बीच रास्ते में ही दबोच लिया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोपी के वकीलों ने पुलिस अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
होलागढ़ के प्रधान का पति राहुल पांडेय हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस उसको काफी दिनों से खोज रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की राहुल पांडेय सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने शहर के महाराणा प्रताप (मेयो हॉल) चौराहे के पास आरोपी को दबोच लिया। इसको लेकर आरोपी के वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वकील पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सड़क पर बैठ गए। इसके कारण आवागमन बाधित हो गया। यह मामला काफी देर तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। अधिक्ता रत्नेश शुक्ला का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता और धक्का मुक्की की। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन