फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested son for his mother dead body in suitcase

कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत: मां के शव को सूटकेस में भरकर संगम पहुंचा बेटा, पुलिस को हुआ शक; गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 03:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

प्रयागराज में बिहार के युवक को पुलिस ने मां के शव को सूटकेस में भरकर संगम पहुंचे पर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि वह शव उसके मां का है।

विज्ञापन
Police arrested son for his mother dead body in suitcase
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज में एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। बिहार के गोपालगंज जनपद का रहने वाला हिमांशु अपने मां के शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयाग स्टेशन पर उतारा था। वहां से वह ई रिक्शा से शव को लेकर संगम जा रहा था। दारागंज पुलिस को शक होने पर ई-रिक्शा को रुकवाकर सूटकेस को खुलवाया तो एक महिला का शव मिला। पूछताछ में बताया कि वह शव उसके मां का है। पुलिस युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि 13 दिसंबर को हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हिमांशु ने अपनी मां प्रतिमा देवी (42) से पांच हजार रुपये मांगे थे। जब मां ने मना किया तो उनके बीच झगड़ा हो गया और हिमांशु ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही कहा कि उसी शाम, उसने अपनी मां के शव को एक सूटकेस में पैक किया और ट्रेन से प्रयागराज आ गया। उसने शव को संगम में ठिकाने लगाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार का रहने वाला है आरोपी
मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले ओमप्रकाश और प्रतिभा देवी (45) के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा हिमांशु कुमार और प्रतिभा दोनों हरियाणा के हिसार के आर्यनगर में किराये पर रहते थे। प्रतिभा यहां काटन मिल में दो साल से नौकरी कर रही थी। ओम प्रकाश भी मोतिहारी जिले में एक धर्मकांटा पर नौकरी करते हैं। माता-पिता में आपस में पटती नहीं थी। आर्थिक संकट के कारण प्रतिभा बेटे को लेकर हिसार आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में मां की हत्या की थी
13 दिसंबर को हिमांशु ने मां प्रतिभा से पांच हजार रुपये मांगे। प्रतिभा ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। दोनों में झगड़ा हो गया। मां ने चांटा मार दिया तो हिमांशु गुस्से में उसका गला दबाकर मार दिया। इसके बाद वह शव को सूटकेस में भरकर ट्रेन से प्रयागराज आ गया। पुलिस ने महिला के पति ओमप्रकाश को सूचना दे दी है। वह अन्य रिश्तेदारों के साथ प्रयागराज के लिए चल दिए थे। पुलिस ने हिमांशु को अदालत के सामने पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed