फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police arrested RB Lal, Vice Chancellor of Shutes University.

Prayagraj: शुआट्स कुलपति आरबी लाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया नैनी जेल

Sun, 31 Dec 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 06:20 PM IST
सार

शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज मुकदमे में की गई है। उसने हड़ताल पर चल रहे शिक्षकों को बातचीत के लिए विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस बुलाया था। यहां वह शिक्षकों से बातचीत कर ही रहा था कि पुलिस ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे दो जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Police arrested RB Lal, Vice Chancellor of Shutes University.
आरबी लाल, कुलपति शुआटस। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे मेडिकल के लिए चाका ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई है। इसके बाद उसे एसीजेएम 7 फलक गांगुली की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की ओर से दाखिल रिमांड की अर्जी अदालत ने स्वीकार कर ली। कुलपति को दो जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल नैनी में रहना होगा।

विज्ञापन

यह गिरफ्तारी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से हुई है। विश्वविद्यालय के शिक्षक 11 माह से वेतन न मिलने के चलते हड़ताल पर चल रहे थे। इसको लेकर काफी समय से आंदोलन और धरना प्रदर्शन चल रहा था। वीसी ने रविवार को शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस बुलाया था। कुलपति अभी प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर ही रहे थे कि पुलिस पहुंच गई और वीसी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कचहरी में किया गया पेश
गिरफ्तार के तुरंत बाद वीसी आरबी लाल को मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस चाका ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहीं पर एफआईआर रजिस्टर मंगाकर आरबी लाल का दस्तखत कराने के बाद उसे पुलिस रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए कचहरी लेकर चली गई। पुलिस की यह सारी कार्रवाई आधे घंटे के भीतर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Police arrested RB Lal, Vice Chancellor of Shutes University.
शुआट्स वीसी प्रो. आरबी लोल को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी चाका लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

हत्या के प्रयास के मामले में हुई गिरफ्तारी
शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरबी लाल की गिरफ्तारी पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी की एफआईआर पर हुई है। दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने रविवार को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह टहलने के लिए अरैल बांध रोड पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ उनके दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह भी थे।

लौटते वक्त कुलपति आरबी लाल फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने दो साथियों के साथ आया और हत्या के प्रयास की नीयत से उसके ललकारने पर उसके दो साथियों ने फायरिंग की। जिसमें दिवाकर और उसके साथी सर्वेंद्र बाल बाल बच गए। इसी मामले में आरबी लाल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed