{"_id":"5c225083bdec2257036f7a57","slug":"police-arrested-bounty-criminal-during-encounter-one-constable-injured-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, 1 सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, 1 सिपाही घायल
Tue, 25 Dec 2018 10:29 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश नावेद और घायल सिपाही महेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता के शनिदेव जंगल में सोमवार की रात पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश द्वार की गई फायरिंग में स्वाट टीम का सिपाही घायल हो गया। वहीं जवाबी फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश नावेद के पैर में गोली लगी। आननफानन में पुलिस घायल बदमाश व सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। बदमाश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से चोरी की बाइक और पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि सोमवार की रात थानाध्यक्ष मानधाता व स्वाट टीम प्रभारी बदमाशों की धरपकड़ के लिए निकले थे। स्वाट टीम प्रभारी को खबर मिली कि भुपियामऊ से देल्हूपुर की ओर एक बदमाश बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा है। भुपियामऊ में संदिग्ध बाइक सवार को स्वाट टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागा। देल्हूपुर की ओर से मानधाता पुलिस ने घेराबंदी शुरू की, जिसके बाद बदमाश विश्वनागंज बाजार से शनिदेव धाम बकुलाही पुुल के पूर्वी किनारे की ओर भागा,लेकिन वहां भी खुद को घिरता देख वह बाइक से उतरकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस दौरान गोली स्वाट टीम के आरक्षी महेश सिंह की बांह में जा लगी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली भाग रहे बदमाश के पैर में जा लगी, जिसके बाद वह गिर पड़ा। उसके पास से पिस्टल, कारतूस, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस घायल बदमाश व सिपाही को लेकर जिला अस्पताल आई। गोली लगने से घायल बदमाश नावेद उर्फ अख्तर पुत्र बशीर निवासी गुलरा थाना मानधाता को एसआरएन रेफर कर दिया गया। नावेद के ऊपर रानीगंज और प्रयागराज के मऊआइमा में लूट, जानलेवा हमले के 9 मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। घायल बदमाश को प्रयागराज भेजा गया है। जिला अस्पताल में देर रात तक एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा, सीओ सिटी अतुल शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन