{"_id":"5cc75a1bbdec22076357907d","slug":"police-arrest-three-arrested-ransacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ से रोकने पर पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ से रोकने पर पुलिस पर हमला, तीन गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2019 01:40 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरांव के पांडेय के मड़हा गांव में रविवार रात कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हुआ। ट्रैक्टर चालक के पक्ष से पहुंचे लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। वहां से गुजर रही पिकअप में भी तोड़फोड़ की। रोकने पर पुलिस पर हमला बोल दिया जिसमें दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि भाजयुमो के पूर्व उपजिलाध्यक्ष समेत तीन को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कोरांव के चंदापुर गांव निवासी जगमोहन पुत्र रामानंद रविवार रात नौ बजे के करीब कार से जा रहे थे। तभी पांडेय के मड़हा गांव के पास आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैक्टर चालक के पक्ष में आसपास रहने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोग जुट गए और कारचालक से विवाद करने लगे। कारचालक की सूचना पर पहले 100 नंबर और फिर स्थानीय थाने से पुलिसकर्मी पहुंच गए। आरोप है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनोें को हटाने पर मौके पर विरोध करते हुए युवकों ने उन्हें रोक दिया। यही नहीं इसी दौरान नारीबारी की ओर से पिकअप लेकर आ रहे रघुनाथ निवासी इंदौर मप्र से मारपीट करते हुए पिकअप में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
साथ ही 3300 रुपये छीन लिए। इससे रोकने पर पुलिस पर हमला बोल दिया जिसमें दरोगा कृष्णमुरारी चौरसिया, कांस्टेबल ममता चौहान व लवली यादव जख्मी हो गए। पुलिस पर हमले की खबर से अफसरों में हड़कंप मच गया। बाद में आसपास के थानों की फोर्स पहुंची तो उपद्रवी भागने लग। हालांकि इस दौरान तीन लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि इनमें योगेश मिश्र उर्फ योगी निवासी नथऊपुर और संतोष कुमार श्रीवास्तव व विजेंद्र कुशवाहा निवासी पांडेय का मड़हा, कोरांव शामिल हैं। इनमें से योगेश भाजयुमो का पूर्व उपजिलाध्यक्ष है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर गंभीर चोटें आने पर दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरांव इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कुल तीन मुकदमे हुए दर्ज
इस पूरे प्रकरण में कोरांव पुलिस की ओर से कुल तीन मुकदमे दर्ज किए गए। पहला मुकदमा कार चालक जगमोहन की तहरीर पर लिखा गया। दूसरा मुकदमा पिकअप चालक रघुनाथ की तहरीर पर दर्ज किया गया जिसमें मारपीट, लूट, धमकाने समेत अन्य धाराएं लगाई गईं। तीसरा मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज हुआ जिसमें हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, धमकाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट लिखी गई।