फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Poles replaced, wires not connected... village deprived of water for five months.

Prayagraj News: खंभे बदले, तार नहीं जुड़े... पांच माह से पानी को तरस रहा गांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Poles replaced, wires not connected... village deprived of water for five months.
जल जीवन मिशन की पेयजल आपूर्ति करीब पांच माह से ठप है। 14 मई को आई आंधी में पंप हाउस तक बिजली पहुंचाने वाली 11 केवी लाइन के चार खंभे और तार टूट गए थे। इसके बाद जलापूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने दर्जनों बार शिकायत की। करीब तीन माह बाद विभाग ने टूटे खंभों को बदला लेकिन अब तक तार नहीं खींचे गए। इससे पंप हाउस बंद पड़ा है।
विज्ञापन

विकास खंड प्रतापपुर के सराय हरीराम गांव में पेयजल संकट से चकिया बस्ती, दूबे का पूरा, मितईपुर, चौहान बस्ती, भारतीय बस्ती और यादव बस्ती समेत कई मोहल्लों की करीब 13,500 की आबादी परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे बदलने के बाद भी व्यवस्था सुचारू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। डीएम ने पांच सितंबर को अधिशासी अभियंता विद्युत को मामले की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद ग्रामीण पेयजल आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed