फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pole on railway track, conspiracy or coincidence, the question remains

Prayagraj News: रेलवे ट्रैक पर पोल साजिश या संयोग, सवाल बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pole on railway track, conspiracy or coincidence, the question remains
लखनऊ रूट के गोहरी रेल ओवरब्रिज के आगे श्रृंगारपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर लोहे का पोल मिलने के मामले में आरपीएफ ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रविवार को आरपीएफ ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान सीआरपीएफ कैंप में लगे सीसीटीवी को भी देखा गया। बताया जा रहा है कि गोहरी आरओबी के पास लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हुईं हैं।
विज्ञापन

फाफामऊ-ऊंचाहार रूट पर गोहरी आरओबी के आगे श्रृंगारपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार तड़के किसी ने लोहे का पोल रख दिया था। गनीमत रही कि समय रहते वहां से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को देख लिया था। इस दौरान लोको पॉयलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। रेलवे ट्रैक पर पोल शरारतन रखा गया या किसी साजिश के तहत, अब इन दोनों ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि घटनास्थल पर कुछ वर्ष पूर्व उसी स्थान पर रेलवे ट्रैक के किनारे क्रासिंग पर लगे पत्थर को किसी ने उखाड़ कर रख दिया था। हालांकि उस दौरान भी दुर्घटना बचा ली गई थी। अब दोबारा उसी स्थान पर लोहे का पोल मिलना संयोग है या साजिश, यह तो जांच के बाद ही तय हो सकेगा। आरपीएफ प्रयाग पोस्ट के इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात तक वह मौके पर ही रहे। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद है कि जांच में जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed