{"_id":"6a8cb86d7d7dfbf14f0b82f9","slug":"pointing-a-finger-at-the-accused-dance-teacher-the-innocent-child-said-police-uncle-this-is-the-one-allahabad-news-c-3-ald1024-958917-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आरोपी डांस टीचर की ओर अंगुली दिखा मासूम ने कहा- पुलिस अंकल, यही है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आरोपी डांस टीचर की ओर अंगुली दिखा मासूम ने कहा- पुलिस अंकल, यही है...
विज्ञापन
पुलिस अंकल, यही है जो मेरे साथ गलत काम किया था... तीन साल की मासूम ने पुलिस के सामने आरोपी नाबालिग डांस टीचर की ओर अंगुली से इशारा कर उसकी पहचान की। कैंट इलाके के एक प्ले स्कूल में बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र
निवासी आरोपी डांस टीचर को हिरासत में लिया है। हालांकि, आरोपी ने पूछताछ में घटना से साफ इन्कार किया है। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले कैंट निवासी डॉक्टर दंपती की तीन साल की बेटी कैंट क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में पढ़ती है। आरोपी उसी स्कूल में बच्चों को डांस सिखाने के लिए आता था। आरोप है कि शनिवार को स्कूल में बच्ची के साथ गलत हरकत की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची के सामने आरोपी की पहचान कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। घटना के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सीसीटीवी खंगाला : पुलिस ने प्ले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने बताया कि प्ले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है। बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट जांच की अहम कड़ी है। इन दोनों रिपोर्ट के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि करने के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।