फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PNP: Anil Bhushan took over as Secretary Examination Regulatory Authority

पीएनपी : अनिल भूषण ने संभाला सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का कार्यभार

Fri, 03 Dec 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 10:07 PM IST
सार

पदभार ग्रहण करने के बाद बोले सचिव, टीईटी परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से और सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। सचिव के अलावा रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं मनोज कुमार अहिरवार ने भी शुक्रवार को दोपहर बाद पदभार ग्रहण कर लिया। 

विज्ञापन
PNP: Anil Bhushan took over as Secretary Examination Regulatory Authority
Prayagraj News : अनिल भूषण चतुर्वेदी, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया है। अभी तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत रहे। टीईटी पेपर आउट मामले में तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद अनिल भूषण को दोबारा यहां तैनाती मिली है। वहीं मनोज कुमार अहिरवार ने दोपहर बाद रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन

 
28 नवंबर को यूपी-टीईटी का पेपर लीक होने के कारण तत्कालीन सचिव पीएनपी संजय कुमार उपाध्याय को पहले निलंबित किया और फिर गिरफ्तार कर किया गया। इसके बाद उनके स्थान पर अनिल भूषण चतुर्वेदी को भेजा गया है। अनिल भूषण इससे पहले सितंबर 2018 से जून 2021 तक सचिव पीएनपी के पद पर रह चुके हैं और 69000 भर्ती के साथ ही 2018 व 2019 की टीईटी इनके कार्यकाल में सकुशल संपन्न हुई थी। अनिल भूषण ने बताया कि टीईटी की परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।

विज्ञापन

दिसंबर में टीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न कराने की है चुनौती 
पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री ने एक माह के भीतर दोबारा टीईटी परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। लेकिन दिसंबर महीने में परीक्षा आयोजित कराना नए सचिव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। नए सिरे से तिथि और केंद्र का निर्धारण इतनी जल्दी कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह परीक्षा जनवरी महीने में ही आयोजित हो सकती है। टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

प्रशिक्षितों ने नए सचिव को सौंपा ज्ञापन 
यूपीटीईटी परीक्षा की नई तिथि घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को डीएलएड प्रशिक्षितों ने नए सचिव अनिल भूषण को ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों ने मांग किया है कि टीईटी परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाए। टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी होने के एक सप्ताह के भीतर सुपर टेट का आवेदन लिया जाए। ताकि चुनाव से पूर्व शिक्षक बनने का सपना संजाए प्रशिक्षितों के साथ न्याय हो सके। ज्ञापन देने वालों में पंकज मिश्र, राहुल यादव, अभिषेक तिवारी, विनीत, मनीष आदि मौजूद रहे।

इसी महीने दोबारा हो सकती है परीक्षा
पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी ने एक महीने के अंदर दोबारा ये परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। माना जा रहा है इसी महीने दोबारा ये परीक्षा आयोजित की जा सकती है। गौरतलब है कि 28 नवंबर को टीईटी 2021 परीक्षा रविवार को दो पालियों में होनी थी। प्रदेश भर में प्रथम पाली में दस से साढ़े बारह बजे तक 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन किया जाना था और द्वितीय पाली में 2:30 से पांच बजे तक 1754 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन होना था।

उल्लेखनीय है कि टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले 2019 में आयोजित हुई यूपीटेट में 16 लाख और 2018 में आयोजित हुई इस परीक्षा में तकरीबन 11 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। टीईटी परीक्षा में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भाग लेने जा रहे थे। इस मामले में एसटीफ ने प्रदेश भर में कई जगह छापेमारी की है। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed