{"_id":"58349a9d4f1c1b242413b782","slug":"png-supply-will-start-soon-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में जल्द शुरू होगी पीएनजी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में जल्द शुरू होगी पीएनजी की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) जल्द ही लोगों को उपलब्ध होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। यहां इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से लोगों को पीएनजी उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी के अफसरों का कहना है कि पीएनजी आ जाने के बाद लोगों को एलपीजी का विकल्प मिल जाएगा। यानी की रसोई गैस के लिए लोगों को न ही गैस बुकिंग कराने की जरूरत होगी और न ही सिलेेंडर की घटतौली से जूझना होगा। पाइप लाइन के जरिए लोगों की रसोई में पीएनजी पहुंचेंगी। इसके लिए मीटर भी लगाया जाएगा। जितनी गैस यूज की जाएगी उसी के हिसाब से उसका भुगतान करेगा। इलाहाबाद में पीएनजी की शुरुआत झूंसी से की जा रही है। यहां इसके लिए लोगों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है।
इलाहाबाद में पीएनजी लाने की तैयारी काफी समय चल रही है। यहां गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से नेचुरल गैस की सप्लाई फूलपुर स्थित इफको में की जा रही है। वहीं से पाइप लाइन के जरिए नेचुरल गैस की सप्लाई झूंसी के रास्ते इलाहाबाद शहर में होगी। इस समय 24 किलोमीटर तक झूंसी में पाइप लाइन की टेस्टिंग हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि झूंसी से शास्त्री ब्रिज के पास रीवर बेल्ट से 36 मीटर नीचे पाइप लाइन शहर लाई गई है। इसकी भी टेस्टिंग हो रही है। उधर झूंसी में पीएनजी के कनेक्शन के लिए लोगों से आवेदन लेने का काम शुरू हो गया है। यहां 200 आवेदन लिए जा चुके हैं। इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड इलाहाबाद के वाइस प्रेसिडेंट अनुराग सिंह के मुताबिक अभी झूंसी में ही पीएनजी की शुरूआत होगी। इसके बाद इलाहाबाद शहर में भी चरणबद्ध तरीके से पाइप लाइन के जरिए लोगों के घर तक पीएनजी पहुंचाई जाएंगी। उधर कंपनी की ओर से शुरूआत में कनेक्शन लेने वालों को ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत 5500 रुपये की बजाय 600 रुपये में ही पीएनजी का कनेक्शन लोगों को मिल जाएगा।