{"_id":"5ee39bc68ebc3e42fb10a101","slug":"pm-narendra-modi-minister-nandi-distributed-pm-modi-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर नंदी ने बांटी पीएम मोदी की चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर नंदी ने बांटी पीएम मोदी की चिट्ठी
Sat, 13 Jun 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
nand gopal gupta nandi
सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को शहर दक्षिण विधानसभा की कीडगंज मंडल में पीएम मोदी की चिट्ठी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कोरोना संक्रमण के प्रति सजग रहने के साथ-साथ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
नंदी ने इस दौरान तकरीबन सौ घरों में पीएम की चिट्ठी का वितरण किया। कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहले एक वर्ष में तमाम एतिहासिक निर्णय लिए गए। सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर के निर्माण का कार्य आरंभ हुआ।
विज्ञापन
इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ कश्मीर से आर्टिकल 370 भी हटाया गया। कहा कि पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज देश सामाजिक, आर्थिक सभी दिशाओं में पीएम के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन