फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi will reach Sangam aboard Nishadraj Cruise, will salute Shringverpur from a distance

PM Modi Visit : निषादराज क्रूज पर सवार हो संगम पहुंचेंगे पीएम मोदी, शृंग्वेरपुर को दूर से करेंगे नमन

Mon, 09 Dec 2024 01:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री के स्वागत में एक पखवाड़े पहले ही वाराणसी से निषादराज क्रूज को प्रयागराज मंगाया गया है, जिसे भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से विशेष ताैर पर तैयार किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त निषादराज क्रूज पर सवार होकर ही पीएम अरैल से संगम पहुंचेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will reach Sangam aboard Nishadraj Cruise, will salute Shringverpur from a distance
पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां संगमनोज पर पीएम की जनसभा के लिए टेंट लगना शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर उनके स्वागत को निषादराज क्रूज को तैयार किया जा रहा है। इस पर सवार होकर वह अरैल से संगम पहुंचेंगे, जहां साधु-संतों संग गंगा पूजन करेंगे। साथ ही हनुमान मंदिर और अक्षयवाट काॅरिडोर के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, समरसता के प्रतीक शृंग्वेरपुर धाम जाने का कार्यक्रम स्थगित होने के कारण पीएम दूर से ही नमन करेंगे। 13 दिसंबर को पीएम प्रयागराजवासियों को महाकुंभ से जुड़ी करीब सात हजार करोड़ की परियोजनाओं की साैगात देंगे। साथ ही संगम नोज पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए शासन-प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के स्वागत में एक पखवाड़े पहले ही वाराणसी से निषादराज क्रूज को प्रयागराज मंगाया गया है, जिसे भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से विशेष ताैर पर तैयार किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त निषादराज क्रूज पर सवार होकर ही पीएम अरैल से संगम पहुंचेंगे। इससे पहले वह हवाई मार्ग से 11 बजे प्रयागराज के बमराैली एयरपोर्ट और फिर हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस के ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। संगम तट पर पहुंचकर वह महाकुंभ से संबंधित करीब सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शृंग्वेरपुर धाम के साथ भरद्वाज आश्रम को भी पीएम दूर से ही नमन करेंगे। साथ ही यहां हुए कार्यों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed