{"_id":"5c0d7b70bdec224177354df1","slug":"pm-modi-s-jan-sabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदावा मैदान में होगी पीएम मोदी की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदावा मैदान में होगी पीएम मोदी की जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : SANTOSH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ से जुड़े कार्यों का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 16 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां उनकी जनसभा अंदावा स्थित संत निरंकारी मैदान में होगी। इस जनसभा में चार लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में रविवार की सुबह ही यह निर्णय लिया गया।
सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष केपी कालेज ग्राउंड, अंदावा में संत निरंकारी समागम स्थल, भारत स्काउट गाइड और नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी मैदान पर पीएम की सभा करवाने पर चर्चा हुई। इन चारों स्थानों में से सीएम और डिप्टी सीएम ने अंदावा मैदान का चयन पीएम की सभा के लिए तय किया। कहा गया कि सभास्थल से ही पीएम कुंभ से जुड़े कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सभा के बाद पीएम कुंभ से जुड़े कुछ कार्यों का जायजा लेने के लिए निकल सकते हैं। अंदावा से कुंभ मेला स्थल करीब होने की वजह से पीएम कोे मेला स्थल भी दिखाया जा सकता है।
शाम को गंगा आरती मेें भी पीएम के शामिल होने की संभावना है। पीएम का 16 दिसंबर को तकरीबन चार घंटे रुकने का कार्यक्रम है। इससे पूर्व पीएम रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रायबरेली से वे सीधे प्रयागराज के अंदावा पहुंचेंगे। इसके पूर्व वर्ष 2017 में आयोजित विधानसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने अंदावा के निरंकारी मैदान में चुनावी सभा की थी। उस सभा के बाद पीएम की उसी स्थान पर यह दूसरी सभा होने जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक सभा की तैयारियों के लिए 11 दिसंबर को कुंभ मेला क्षेत्र स्थित गंगा सभागार में एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा होगी।