फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi in Prayagraj: Women will come only on 20th to attend PM's program

PM Modi in Prayagraj : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 20 को ही आ जाएंगी महिलाएं

Thu, 16 Dec 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 12:42 AM IST
सार

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से दो लाख 53 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इनके रहने के लिए चिह्नित स्कूल 20 से 22 दिसंबर के बीच प्रशासन के कब्जे में रहेंगे। संबंधित स्कूल प्रबंधन को इस बाबत पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
PM Modi in Prayagraj: Women will come only on 20th to attend PM's program
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने वाली स्वयं सहायत समूह की महिलाओं को स्कूलों तथा ब्लॉक मुख्यालयों में ठहराया जाएगा। इसके लिए जिले के 92 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इसमें आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी बड़े स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से दो लाख 53 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इनके रहने के लिए चिह्नित स्कूल 20 से 22 दिसंबर के बीच प्रशासन के कब्जे में रहेंगे। संबंधित स्कूल प्रबंधन को इस बाबत पत्र लिखा गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। इनके रहने के लिए भी अलग-अलग स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। परेड में होने वाले कार्यक्रम के लिए पांडाल भी बनने लगे हैं। इनके अलावा अन्य तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कल आ जाएंगे केंद्र और प्रदेश के अफसर
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र और प्रदेश के अफसर शुक्रवार को आ जाएंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त संजय गोयल बैठक करेंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा पूजन आज
प्रयागराज। माघ मेला के सकुशल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से गंगा पूजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। पूजन में मंडलायुक्त, डीएम समेत अन्य अफसर शामिल रहेंगे।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए मांगे गए आवेदन
प्रयागराज। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग पात्रों को मुफ्त मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की जाएगी। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसकी हार्ड कॉपी भी विकास भवन स्थित विभाग कार्यालय में जमा करनी है।

नव वर्ष के स्वागत कार्यक्रम के लिए 22 तक ले लें अनुमति
प्रयागराज। नव वर्ष के स्वागत में होने वाले आयोजनों के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। प्रभारी सहायक आयुक्त मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि इसके 22 दिसंबर तक अनुमति लेनी होगी। इसके लिए होटल, गेस्ट हाउस, गार्डेन संचालकों को पत्र लिखा गया है।

18 को आंएगे उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 18 दिसंबर को आएंगे। वह धार्मिक अनुष्ठान तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

46 पेंशनर्स संगठनों ने बनाया मोर्चा
पेंशनर्स के 46 संगठनों ने युनाइटेड फोरम का गठन किया है। बुधवार को हुई बैठक में अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए और पुरानी पेंशन की बहाली समेत 27 मांगों का प्रस्ताव तैयार किया गया। मांगपत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस मनाए जाने तथा उसकी तैयारियों पर भी चर्या हुई। बैठक में श्याम सुंदर पटेल, सुशील कुमार श्रीवास्तव, राजबली शर्मा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। एजीयूपी पेंशनर्स एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में भी पेंशनर्स दिवस के आयोजन का निर्णय लिया गया। आयोजन सिविल लाइंस स्थित होटल में दिन में दो बजे से होगा। बैठक में सुभाष चंद्र पांडेय, हरिशंकर तिवारी, रमेश चंद्र, गोविंद जायसवाल, ऋषेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


मतदान के प्रति किया जागरूक
हिंदू महिला इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कंचन राय, डॉ.राकेश पांडेय, डॉ.एकता शुक्ला, श्रद्धा सिन्हा, अनुपम परिहार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed