फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Modi follows two BJP pilgrims in Prayagraj in twitter

पीएम मोदी ने प्रयागराज के दो भाजपाइयों को टिवटर में किया फॉलो

Sat, 04 Jan 2020 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
PM Modi follows two BJP pilgrims in Prayagraj in twitter
PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के दो भाजपा नेताओं को नए वर्ष का खास तोहफा दिया है। यहां के दो स्थानीय नेता यश विक्रम त्रिपाठी और विनय श्रीवास्तव के ट्विटर एकाउंट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने फॉलोबैक किया है। यह दोनों नेता विश्व की उन 2381 हस्तियों में शामिल हो गए हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो बैक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दारागंज निवासी यश विक्रम त्रिपाठी भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजक भी हैं, जबकि विनय श्रीवास्तव सह संयोजक का दायित्व निभा रहे हैं। दोनों ही नेता लंबे समय से पीएम मोदी को फॉलो कर रहे थे। भाजपा और केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का प्रचार प्रसार भी दोनों अपने ट्विटर एकाउंट के माध्यम से कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नए वर्ष के मौके पीएम मोदी ने कुल 50 नए लोगों को फॉलो किया। इसमें इन दोनों के नाम भी है। प्रधानमंत्री का फॉलोबैक पाकर दोनों ही भाजपा नेता खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


दारागंज निवासी यश विक्रम त्रिपाठी ने बताया कि पीएम द्वारा उन्हें फॉलो करना उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है। इससे हम आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उधर शांतिपुरम निवासी विनय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े ताकतवर नेताओं में से एक पीएम नरेंद्र मोदी का फॉलोबैक पाकर वह थोड़ा भावुक हुए थे। कहा कि हम जिसे अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं और अगर उसी से आशीर्वाद मिल जाए तो यह आम कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात है। बता दें कि पीएम मोदी को टिवटर में फॉलो करने वालों की संख्या 5.20 करोड़ (52.3 मिलियन) से ऊपर है। अब उन्होंने यश विक्रम त्रिपाठी के ट्वीटर हैंडल @yashvikramtrip और विनय श्रीवास्तव के ट्वीटर हैंडल @vin8737 को फालोबैक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed