फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pm Modi captured Nishads in his election campaign 

UP Elections : निषादों को साध गए मोदी, बोले-निषादराज के बिना प्रभु राम की नहीं कर सकते कल्पना

Fri, 25 Feb 2022 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 01:31 AM IST
सार

अपने 34 मिनट के भाषण में कई बार पीएम ने लिया संजय निषाद का नाम, सोनेलाल पटेल को भी किया याद।

विज्ञापन
pm Modi captured Nishads in his election campaign 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पांच वर्ष पूर्व वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने प्रयागराज के अंदावा में आयोजित चुनावी सभा में निषादराज की धरती को नमन कहने के साथ अपने भाषण की शुरूआत की थी। उसका असर यह रहा कि चुनाव में भाजपा को निषादों के वोट अच्छी तादाद में मिले।

विज्ञापन


ठीक उसी तर्ज पर पांच वर्ष बाद पीएम मोदी बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। हालांकि इस बार सभा अंदावा की जगह फाफामऊ बेला कछार में हुई, लेकिन इस बार भी पीएम ने अपने भाषण की शुरूआत में ही निषादराज और प्रभु श्रीराम की मित्रता का जिक्र किया और कहा कि हम निषादराज के बिना प्रभुराम की कल्पना नहीं कर सकते।
विज्ञापन


अपने 34 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने निषादों के साथ कुर्मी एवं पिछड़ी जाति के वोटरों को साधने के लिए तरकश के तकरीबन सभी तीर एक-एक कर निकाले। उन्होंने निषाद पार्टी के संजय निषाद को जहां अपना मित्र बताया तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पिता स्वर्गीय सोनेलाल पटेल को भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रयागराज और प्रतापगढ़ में कुर्मी और निषाद वोटरों की अच्छी संख्या है। इस वजह से चुनाव में यह वोट निर्णायक साबित होते  हैं। इसी वजह से पीएम ने अपने भाषण में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का नाम कई बार लिया। सोनेलाल पटेल को लेकर उन्होंने कहा कि वह अक्सर गुजरात आया करते थे। वह लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के अनन्य भक्त थे। गुजरात की अमूल डेयरी के काम को देखने समझने आते थे। वह जब भी आते थे मुझे भी उनसे मिलने का सौभाग्य मिलता था।

सोनेलाल जब भी आए, गरीबों, पिछड़ों की बात, सबके कल्याण की बात करते थे। संजय निषाद से भी मुझे जब भी बात करने का मौका मिला, उन्होंने समाज के कल्याण की ही बात कही। अभी यहां आने के दौरान भी जब उनसे बात हुई तो उन्होंने सब वर्गों की भलाई की बात मुझसे की।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को मोदी ने बताया अपना परम मित्र
भाजपा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ी जाति के पोस्टर ब्वॉय माने जाते हैं। बृहस्पतिवार को हुई जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कई बार नाम लिया। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को अपना परम मित्र बताया।


कहा कि प्रयागराज की धरती का यह सपूत सीएम योगी, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद के साथ प्रदेश की तरक्की एवं विकास के लिए दिन रात काम कर रहा है। दरअसल फाफामऊ, सोरांव समेत कई विधानसभा सीट में मौर्य बिरादरी के वोटरों की अच्छी संख्या है। केशव की प्रशंसा कर पीएम ने एक बड़े तबके को साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed