फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM In Prayagraj: Tomorrow PM Modi will gift projects worth Rs 7000 crore, today CM Yogi will test the preparat

PM In Prayagraj : कल पीएम मोदी देंगे 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, आज सीएम योगी परखेंगे तैयारी

Thu, 12 Dec 2024 06:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 06:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर में होंगे। प्रधानमंत्री गंगापूजन कर महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। साथ ही सात हजार करोड़ रुपये की निर्माण परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के साथ शुक्रवार तो मुख्यमंत्री रहेंगे ही, एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी वह प्रयागराज आ रहे हैं।

विज्ञापन
PM In Prayagraj: Tomorrow PM Modi will gift projects worth Rs 7000 crore, today CM Yogi will test the preparat
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक सप्ताह के भीतर बृहस्पतिवार को फिर आएंगे। वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री के हर आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री गंगा रिवर फ्रंट रोड समेत महाकुंभ के कई अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर में होंगे। प्रधानमंत्री गंगापूजन कर महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। साथ ही सात हजार करोड़ रुपये की निर्माण परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के साथ शुक्रवार तो मुख्यमंत्री रहेंगे ही, एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी वह प्रयागराज आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अभी सात दिसंबर को आए थे। इससे पहले 27 नवंबर को भी वह आए थे। इस तरह से 15 दिनों में यह उनका तीसरा दौरा होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दिन में 12 बजे पुलिस लाइन मैदान पर उतरेगा। पुलिस लाइन से महाकुंभ क्षेत्र के परेड मैदान में बने केंद्रीय अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। फिर किला घाट एवं वहां बने जेटी का निरीक्षण करेंगे। फिर संगम नोज जाएंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही तैयारियों को देखेंगे। संगम नोज पर ही प्रधानमंत्री संतों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसकी तैयारियों को भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में वह अक्षयवट, हनुमान मंदिर, सरस्वती कूप का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह परेड स्थित मेला प्रशासन के अस्थाई कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों संग वार्ता कर प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद सलोरी स्थित एसटीपी तथा जियो ट्यूब विधि से शोधन कार्य, सेक्टर 20 में स्थापित अखाड़ों की बसावट, झूंसी में गंगा रिवर फ्रंट तथा छतनाग घाट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दिन में करीब तीन बजे वह पुलिस लाइन आएंगे और हेलीकाॅप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed