फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PM Awas Yojana: 17000 applications received, only 1000 got shelter

पीएम आवास योजना : 17000 ने दिए आवेदन, सिर्फ 1000 को मिला आशियाना

Tue, 09 Feb 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana: 17000 applications received, only 1000 got shelter
पीएम आवास योजना
प्रधानमंत्री की गरीबों को छत देने की योजना संगमनगरी में अफसरशाही की भेंट चढ़ गई है। केंद्र और राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत डूडा में करीब 17000 लोगों ने आवास के लिए पंजीकरण कराया। लेकिन तीन साल के भीतर महज एक हजार लोगों को घर दिया जा सका। इसमें भी पीडीए ने सिर्फ 312 आवास बनाए हैं। जबकि आवंटित भवनों में 700 निजी बिल्डरों के हवाले हैं। 
विज्ञापन


जिला नगरीय अभिकरण (डूडा) में योजना की शुरुआत से अब तक करीब 17000 लोगों ने अपने घर का सपना साकार करने के लिए पंजीकरण कराया। पीडीए ने करीब दो वर्ष पहले शहर पश्चिमी में पीएमएवाई योजना के तहत 312 भवनों का निर्माण कराया। वहीं निजी बिल्डरों ने भी अब तक करीब 700 भवन इस योजना के लिए बनवाए हैं। करीब एक हजार भवनों का आवंटन किया गया। अन्य आवेदकों को आशियाना कब मिलेगा, यह बताने के लिए जिम्मेदार अफसर सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

भूमि अर्जन न होने का बहाना कर रहा निराश

पीडीए अफसरों के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण कराने के लिए भूमि का चयन और अर्जन नहीं किया जा सका है। झूंसी इलाके में पीडीए के स्वामित्व वाली एक भूमि पर निर्णय अटका है, जिससे योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले निराश हैं। दूसरी तरफ पीडीए ने अब डूडा से इतर अपनी वेबसाइट पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने दीपावली से पहले दावा किया था कि जनवरी में 700 लोगों को पीएमएवाई योजना के तहत आवास दिए जाएंगे, लेकिन इस बारे में अधिकृत जानकारी के इंतजार में लोग बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख कम वार्षिक आय वाले हैं पात्र

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले ही आवेदन करने के पात्र होंगे। योजना के तहत भवन और भूमि पर निर्माण कराने के लिए अनुदान के अलग-अलग मानक हैं। योजना के तहत भी आवंटियों को 2.5 लाख रुपये अनुदान देने की व्यवस्था है। साथ ही यह जरूरी होगा कि आवेदन करने वाले का देश के किसी भी हिस्से में अपना मकान न हो। 

निजी बिल्डरों के भवन भी पीडीए आवंटित करेगा

शासन के नियमों के तहत जिन निजी बिल्डरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन बनाने हैं, उनका आवंटन भी पीडीए ही करेगा। भवनों के सापेक्ष अधिक आवेदक होने पर आवंटन लॉटरी व्यवस्था के तहत किया जाएगा। पिछले वर्ष सूबेदारगंज में एक निजी बिल्डर की योजना के भवनों का आवंटन केपी कम्युनिटी हाल में लोगों के बीच लॉटरी पद्धति से किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed