फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Please respect the views of Shaheed Bhagat Singh

शहीद भगत सिंह के विचारों का करें सम्मान

Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Please respect the views of Shaheed Bhagat Singh
नवतेज स‌िंह संधू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
स्वतंत्रता आंदोलन में छात्रों की भूमिका निर्णायक रही है। युवा भगत सिंह के साथ-साथ उनके विचारों का भी सम्मान करें। नौजवान ही भगत सिंह के असली वारिस हैं। यह बातें बुधवार को शहीद भगत सिंह के पौत्र अभितेज सिंह संधू ने कहीं। छात्र युवा संघर्ष समिति और ऐलान-ए-इकबाल के तत्वाधान में इविवि के निराला सभागार में ‘स्वतंत्रता आंदोलन और छात्र’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी हुई। इसमें उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने कॅरियर के साथ ही देश के बारे में भी सोचना होगा। भगत सिंह ने व्यवस्था के खिलाफ और इंसानियत के लिए संघर्ष किया था। युवाओं को उनकी विचारधारा को आगे ले जाना होगा।
विज्ञापन


संगोष्ठी अध्यक्ष  प्रो. वल्लभ ने युवाओं से निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया। समिति के प्रांतीय प्रभारी अंजनी कुमार ने कहा कि 1947 के बाद भी स्वतंत्रता की लड़ाई जारी है। इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने भगत सिंह के  चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी चार पीढ़ियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिमलाश्री, बृजेश सक्सेना, सर्वेश यादव, डॉ. अल्ताफ हिंदुस्तानी, गोलू सोनकर, रावेन्द्र पांडेय, अजय राव, सुल्ताना हनीफ, आशुतोष ओझा, शुभम मिश्रा, राहुल इंकलाब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed