फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Platform tickets will be sold at all shower railway stations including Prayagraj

प्रयागराज समेत सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होगी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री

Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Platform tickets will be sold at all shower railway stations including Prayagraj
Ratlam Railway Division increase Platform ticket price - फोटो : अमर उजाला
रेलवे बोर्ड ने तकरीबन एक वर्ष बाद प्लेटफार्म टिकट की बिक्री करने की स्वीकृति दे दी है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, झांसी आदि रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही प्लेटफार्म टिकट यात्रियों को उपलब्ध होंगे। अभी उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली के साथ कुछ अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री की शुरूआत की है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का दाम तीन गुना बढ़ाते हुए 30 रुपये कर दिया है। पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन के पूर्व प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये ही था। तब कोविड के बढ़ते केस की वजह से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। अनलॉक होने के बाद लगातार बढ़ रही यात्री ट्रेनों की संख्या के मद्देनजर रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (पैसेंजर व मार्केटिंग) नीरज शर्मा ने सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर  प्लेटफार्म टिकट बेचने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


हालांकि प्लेटफार्म टिकट बेचने की अंतिम अनुमति देने का अधिकार जोनल रेलवे पर छोड़ा दिया है। किस स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत क्या होगी, यह मंडल रेल प्रशासन तय करेगा। चर्चा है कि जहां यात्रियों की संख्या कम होगी वहां प्लेटफार्म टिकट की कीमत दस रुपये रहेगी। जबकि, अधिक भीड़ भाड़ वाले स्टेशन प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय का कहना है कि प्लेटफार्म टिकट की बिक्री का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जोनल मुख्यालय से अनुमति मिलते ही प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल आदि रेलवे स्टेशनों पर इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी। कहा कि अनुमति मिलने के बाद ही प्लेटफार्म टिकट के रेट का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed