फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Plaster and tiles of newly constructed trauma center broke and fell, two injured including staff nurse

Kaushambi : नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का प्लास्टर व टाइल्स टूट कर गिरा, स्टाफ नर्स समेत दो जख्मी

Fri, 02 Aug 2024 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

जिले के तकरीबन 60 किलोमीटर एरिया को नेशनल हाईवे टच कर निकलता है। हाईवे पर रोजाना हादसे होते हैं। हादसे में घायलों को त्वरित उपचार के लिए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सिराथू तहसील के नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप हाईवे किनारे सात जनवरी 2022 को दो करोड़ 10 लाख 92 हजार की लागत से ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन
Plaster and tiles of newly constructed trauma center broke and fell, two injured including staff nurse
नरसिंहपुर कछुआ स्थित ट्रामा सेंटर में क्षतिग्रस्त दीवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

तहसील के नरसिंहपुर कछुआ में नेशनल हाईवे-दो पर बने नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर की दीवार का प्लास्टर व टाइल्स टूट कर गिर गया। हादसे में अस्पताल की महिला स्टाफ नर्स समेत दो लोग जख्मी हो गए। 2.11 करोड़ की लागत से निर्मित इस ट्रॉमा सेंटर का छह माह पहले ही हैंडओवर किया गया था। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

जिले के तकरीबन 60 किलोमीटर एरिया को नेशनल हाईवे टच कर निकलता है। हाईवे पर रोजाना हादसे होते हैं। हादसे में घायलों को त्वरित उपचार के लिए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सिराथू तहसील के नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप हाईवे किनारे सात जनवरी 2022 को दो करोड़ 10 लाख 92 हजार की लागत से ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन

ट्रॉमा एंड मास कैजुअल्टी प्रबंधन योजना के तहत डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ से सुसज्जित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण राजकीय निर्माण निगम ने कराया था। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कर इसी साल सात जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर किया था। अभी ट्रॉमा सेंटर का कायदे से संचालन भी नहीं शुरू हुआ और इसकी दीवारें, प्लास्टर दरकने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर की छत का प्लास्टर व टाइल्स भरभराकर गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स गीता देवी व अस्पताल में इलाज कराने आईं सुमित्रा देवी जख्मी हो गईं। चोटिल महिलाओं का अस्पताल में तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि अस्पताल के संचालन के समय अचानक भवन का प्लास्टर व टाइल्स टूट कर गिर गया।

विधायक पल्लवी पटेल ने उठाया था गुणवत्ता पर सवाल

सिराथू की सपा विधायक पल्लवी पटेल ने पिछले साल ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया था। उस दौरान सपा विधायक ने भी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

सात जनवरी को ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने ट्रॉमा सेंटर हैंडओवर किया था। कार्यदायी संस्था को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दे दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को गड़बड़ी वाले एरिया को छोड़कर भवन इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। -  डॉ. संजय कुमार, सीएमओ



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed