{"_id":"571a87b14f1c1b6a7d8b4d47","slug":"plans-unveiled-billions-today-laid-the-foundation-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबों की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबों की योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास आज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इलाहाबाद में अरबों रुपये की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही दांदूपुर में अभिनव समाजवादी विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इरादतगंज हवाई पट्टी पर जनसभा भी आयोजित की गई है, जिसमें सीएम विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एवं सहयोग राशि भी वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए यमुनापार के चाका ब्लॉक में इरादतगंज हवाई पट्टी पर प्रशासन की ओर से भव्य पंडाल तैयार कराया गया है।
सीएम अखिलेश यादव 23 अप्रैल को सुबह 8.45 बजे इदारगंज हवाई पट्टी पर उतरेंगे। वहां से सीधे दांदूपुर में न्यायमूर्ति एस. हसनैन के आवास पर जाएंगे। 9.30 बजे समाजवादी अभिनव विद्यालय दांदूपुर का उद्घाटन करेंगे। 9.40 बजे इरादतगंज हवाई पट्टी स्थित जनसभा स्थल पर पहुचेंगे और 11 बजे वहीं से लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। इदारतगंज में जनसभा के दौरान सीएम एक अरब 22 करोड़ 47 लाख 82 हजार रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दो अरब दो करोड़ 61 लाख 51 हजार लागत वाली चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
लोकार्पण वाली परियोजनाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में 30 शैया वाला वार्ड, मदरा मुकुंदपुर, शुकुलपुर, घूरपुर, लाक्षागृह, सोरों, अरैल में बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेली अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का विस्तार कार्य, एसआरएन अस्पताल में नव निर्मित पोस्टमार्ट हाउस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होलागढ़, बक्शीबांध पर एसटीपी रिंग बांध पर सुरक्षात्मक एवं पुनर्स्थापना के कार्य, ऑब्जर्वेश होम एवं राजकीय बाल सुधार गृह खुल्दाबाद का निर्माण कार्य, मॉडल स्कूल कमला नगर, विकास खंड बहरिया एवं मॉडर्न स्कूल समहन, विकास खंड उरुवा के भवन का निर्माण कार्य, जनेश्वर मिश्र योजना के तहत 20 गांवों में कराए गए कार्य और जिले की 28 सड़कों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, शिलान्यास वाली परियोजनाओं में तेज बहादुर सप्र चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर एवं उपनिबंधक कार्यालय हंडिया का निर्माण कार्य, नव स्थापित जिला कारागार नैनी का निर्माण कार्य एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला शांतिपुरम फाफामऊ का निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सीएम डाक विभाग के विशिष्ट कवर अनावर करेंगे और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का सांस्तकृतिक विरासत पर आधारित टेबल कलेंडर का विमोचन करेंगे। साथ ही 665 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृत पत्र एवं सहायता राशि का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री के इलाहाबाद आने से पहले आईजी आरके चतुर्वेदी, डीआईजी जितेंद्र कुमार साही, डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमैनुएल ने दांदूपुर और इरादतगंज हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। निर्देश दिए गए कि जिन पुलिस अफसरों और मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई है, वे सुबह छह बजे ही अपने तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे। सभा में आने वाले आम लोगों टैंकर के जरिये ठंडा पेयजल मिलेगा। गर्मी से कोई बीमार न पड़ता है तो आसपास की सीएचएसी में अलग से मेडिकल सुविधा का प्रबंध किया गया है। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कई0 एंबुलेंस लगाई गई हैं। दांदूपुर गांव के हर घर में बिजली विभाग की ओर से एलईडी लाइटें लगवाई गई हैं। विभाग के मुख्य अभियंता वितरण एसपी पांडेय ने बताया कि दांदूपुर में कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश यादव दांदूपुर को एलईडी गांव घोषित करेंगे। यह इलाहाबाद का पहला और संभवत: प्रदेश का भी पहला एलईडी गांव होगा।