{"_id":"5e50361f8ebc3ef38a31f783","slug":"piyush-goyal-and-keshav-maurya-will-do-backward-vaishyas-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पिछड़े वैश्यों को साधेंगे पीयूष गोयल और केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पिछड़े वैश्यों को साधेंगे पीयूष गोयल और केशव मौर्य
Sat, 22 Feb 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही वर्ष 2022 में हो लेकिन भाजपा ने इस चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी इस चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपना सकती है। इसके लिए पार्टी की ओर से इस वर्ष तमाम जातीय सम्मेलन भी करवाए जाएंगे। इसी क्रम में पार्टी रविवार 23 फरवरी को पिछड़ा वैश्य महाकुंभ का आयोजन करवा रही है। पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा पिछड़ा वैश्य बिरादरी के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में रेल मंत्री पीयूष गोयल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के बारे में शुक्रवार को एक होटल में संवाददाताओं से हुई बातचीत में सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता और भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी दी। कहा गया कि आजाद भारत में पहली बार पिछड़े वैश्यों का महाकुंभ प्रयागराज में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से पिछड़े वैश्य शामिल होंगे।
संगम लाल ने कहा कि पिछड़े वैश्य की राजनीतिक भागीदारी कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें यह कार्यक्रम करवाने का दायित्व सौंपा। कहा कि पिछड़े वैश्य भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। भाजपा हर बिरादरी को साथ लेकर चलती है। इसी वजह से यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, मनोज कुशवाहा, देवेंद्र नाथ मिश्र, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नंदी के शामिल होने पर असमंजस
पिछड़ा वैश्य सम्मेलन में सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शामिल होंगे या नहीं इस सवाल के जवाब पर भाजपा सांसद ने कहा कि निश्चित ही वह शामिल होंगे। जब पूछा गया कि सम्मेलन के शहर भर में लगे होर्डिंग में कैबिनेट मंत्री की तस्वीरें कम दिख रही हैं तो सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं है। वहीं इस बारे में कैबिनेट मंत्री नंदी से फोन पर सम्मेलन में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि देखता हूं।