फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pistol and 41 thousands rupees theft from ex mp's sons' car

पूर्व सांसद के बेटे की कार से पिस्टल-41 हजार नगद उड़ाए

Wed, 13 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
pistol and 41 thousands rupees theft from ex mp's sons' car
इटावा के पूर्व सांसद के बेटे पुष्पेंद्र परिवार समेत पहुंचे थे संगम
विज्ञापन

कुंभ मेला प्रशासनिक भवन के सामने हुई घटना
प्रयागराज। दारागंज स्थित संगम घाट पर पहुंचे पूर्व सांसद के बेटे पुष्पेंद्र कुमार यादव की कार से चोरों ने पिस्टल व 41 हजार नगद चोरी कर लिया। वह गाड़ी खड़ी कर घाट के लिए रवाना ही हुए थे कि तभी यह वारदात हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और हमेशा की तरह जांच पड़ताल कर लौट गई।
प्रदीप कुमार यादव इटावा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। वह वहां की भरथना विधानसभा सीट से दो बार विधायक भी चुने गए। उनके बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि ढाई महीने पहले उनके ससुर का निधन हो गया था। उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए मंगलवार सुबह वह इटावा से शहर पहुंचे। कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण परिवार के कई अन्य सदस्य व रिश्तेदार भी उनके साथ आए थे। चार गाड़ियों से सुबह करीब सात बजे सभी लोग दारागंज स्थित कुंभ मेला प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचे। इसके बाद गाड़ियां पार्क कर संगम घाट के लिए चल दिए। इस दौरान एक कार का ड्राइवर गाड़ी में ही सो रहा था।
विज्ञापन

अभी 15 मिनट ही बीते होंगे कि तभी ड्राइवर ने फोन कर उन्हें बताया कि एक गाड़ी की पिछली सीट का शीशा टूटा पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा तो गाड़ी के भीतर रखा ब्रीफकेस गायब था। जिसमें लाइसेंस पिस्टल, 17 कारतूस के अलावा 41500 रुपये व अन्य कागजात आदि थे। सूचना देने पर पहले 112 नंबर और फिर दारागंज एसओ पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस लौट गई। उधर, भुक्तभोगी ने दारागंज थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसके बाद अज्ञात मेें रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर नहीं रुक रहा चोरियाें का सिलसिला
संगम घाट पर चोरी-टप्पेबाजी की यह पहली घटना नहीं। यहां स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही यहां सिविल लाइंस से पहुंची मंत्री की करीबी महिला स्नानार्थी की स्कूटी से चार मोबाइल उड़ा दिए गए थे। इसके अलावा लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आईं। लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा इन मामलों में कुछ भी नहीं हुआ। पूर्व सांसद के बेटे की पिस्टल व नगदी उड़ाने की घटना तब हुई जबकि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पहले से ही दारागंज पुलिस को अलर्ट रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed