फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Piles of garbage mock the cleanliness drive, pedestrians suffer due to encroachment

Prayagraj News: स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाते कूड़े के ढेर, अतिक्रमण से राहगीर बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage mock the cleanliness drive, pedestrians suffer due to encroachment
चौखंडी मार्ग पर सड़क किनारे फैला कूड़ा और खड़े वाहन, राहगीरों को हो रही परेशानी। - फोटो : Samvad
कीडगंज क्षेत्र का चौखंडी मार्ग (वार्ड 94, 57) इन दिनों भारी अव्यवस्था, गंदगी और अतिक्रमण की चपेट में है। वार्ड संख्या 94 और 57 के अंतर्गत आने वाले इस मुख्य मार्ग की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहां राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर अवैध रूप से खड़े रहने वाले ई-रिक्शा, टेंपो और ट्रॉलियों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे की दीवारों पर स्वच्छ भारत अभियान के बड़े-बड़े नारे तो लिखे हैं, लेकिन धरातल पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह नदारद है।
विज्ञापन

---------
बोले लोग
सड़क किनारे लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन सफाई नहीं हुई है।- प्रीतम यादव, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

सड़क पर खड़े ट्रॉली और टेंपो के कारण अक्सर जाम लग जाता है जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। गंदगी से बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। बीमारी का खतरा भी बना रहता है।-तानसेन केसरवानी, स्थानीय निवासी

-----------

मेरे पास शिकायतें आती हैंं। कर्मचारियों की कमी की वजह से ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। कई बार मैंने संबंधित विभाग को अवगत कराया है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। - सतीश केसरवानी, पार्षद काशीराज नगर वार्ड 57

चौखंडी मार्ग पर सड़क किनारे फैला कूड़ा और खड़े वाहन, राहगीरों को हो रही परेशानी।

चौखंडी मार्ग पर सड़क किनारे फैला कूड़ा और खड़े वाहन, राहगीरों को हो रही परेशानी।- फोटो : Samvad

चौखंडी मार्ग पर सड़क किनारे फैला कूड़ा और खड़े वाहन, राहगीरों को हो रही परेशानी।

चौखंडी मार्ग पर सड़क किनारे फैला कूड़ा और खड़े वाहन, राहगीरों को हो रही परेशानी।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed