फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PIL filed to provide clean water to devotees in Mahakumbh

Prayagraj News: महाकुंभ में भक्तों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
PIL filed to provide clean water to devotees in Mahakumbh
इलाहाबाद हाईकोर्ट में महाकुंभ में आने वाले भक्तों एवं संतों को स्वच्छ एवं पर्याप्त गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई है। एडवोकेट सुनीता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुमार पांडेय एवं पूर्व सभासद कमलेश सिंह ने यह याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक 12 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इसमें देश-विदेश से भक्त व संत शामिल होते हैं। महाकुंभ की तैयारी को लेकर सरकार की ओर से बड़ा बजट भी स्वीकृत हुआ है। वहीं, शासन-प्रशासन ने अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया है कि महाकुंभ के अवसर पर संतों एवं भक्तों को कैसे पर्याप्त व स्वच्छ गंगा जल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि गंगा के प्रदूषण को लेकर संत एवं भक्त निराश एवं परेशान हैं। गंगा में पर्याप्त जल की कमी है। वहीं, प्रदूषित होने के कारण गंगा का पानी नहाने व पीने योग्य नहीं है। इसलिए प्रदेश सरकार को एक पूर्ण प्लान इस संबंध में हाईकोर्ट के समक्ष दाखिल करना होगा। याचिका में प्रमुख सचिव उप्र सरकार, कमिश्नर व डीएम प्रयागराज, मेला प्राधिकारण, पीडीए व नगर निगम को पक्षकार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed