{"_id":"5e4d90fc8ebc3ef25912989f","slug":"physics-society-inter-collage-science-competition-of-ecc-allahabad-news-ald2689734186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Thu, 20 Feb 2020 01:18 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज भौतिक विज्ञान विभाग में फिजिक्स सोसाइटी की ओर से अंतर महाविद्यालयीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. कुसुमलता पांडेय ने मुख्य अतिथि एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरपी खरे का स्वागत किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को शुभकामना दी। पहले दिन क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ईसीसी, एडीसी, एसएस खन्ना और सीएमपी के बीएससी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज में कुल 12 टीमों ने भाग लिया जिसमें ईसीसी की संचिता सिंह, विपुल कुमार सिंह, डेनिस जोसफ, सोनू सिंह की टीम विजेता घोषित की गई। ईसीसी के ही अभिषेक कुमार, आस्था मिश्रा, स्नेहा मिश्रा, अविनाश अग्रहरी की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
पांच मिनट लेक्चर-पिचर प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ईसीसी की साक्षी द्विवेदी पहले, एसएस खन्ना की अर्पिता श्रीवास्तव दूसरे ईसीसी के साहिल अब्बास और मानस उपाध्याय को तीसरा स्थान मिला। विभाग के डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे दिन पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।