फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur consumers deposited outstanding bills worth Rs 20 crore.

Prayagraj News: फूलपुर के उपभोक्ताओं ने जमा किए 20 करोड़ के बकाया बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Phulpur consumers deposited outstanding bills worth Rs 20 crore.
बिजली बिल राहत योजना के तहत ब्याज माफी और मूलधन में दी गई छूट ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। योजना के पहले चरण में फूलपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 19.91 करोड़ रुपये का बकाया बिल उपभोक्ताओं ने जमा किए हैं। वहीं, दूसरे चरण की शुरुआत चार जनवरी से हुई है। इसमें भी 12 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत फूलपुर अमन सिंह ने बताया कि गंगापार क्षेत्र के फूलपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले विद्युत सब डिवीजनों में योजना का व्यापक असर देखने को मिला। सब डिवीजन फूलपुर में 4.20 करोड़, झूंसी में 4.42 करोड़, हनुमानगंज में 3.86 करोड़ रुपये, सिकंदरा में 4.14 करोड़ रुपये और करनाईपुर में 3.70 करोड़ रुपये जमा किए गए। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में कुल 73,498 उपभोक्ता ओटीएस के पात्र रहे। जिनमें से 18,718 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिल का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed