फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur By Election: Voting today, polling personnel reached the booths, 12 candidates in the fray, more than

Phulpur By Election : मतदान आज, बूथों पर पहुंचें मतदान कर्मी, 12 प्रत्याशी मैदान में, चार लाख से अधिक मतदाता

Tue, 19 Nov 2024 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 07:08 PM IST
सार

मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारी पूरी होने के दावे किए जा रहे हैं। मुंडेरा मंडी परिसर से मतदान कर्मियों के रवानगी की प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी। नौ बजे से कर्मचारी पहुंचने भी लगे थे।

विज्ञापन
Phulpur By Election: Voting today, polling personnel reached the booths, 12 candidates in the fray, more than
फूलपुर उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान होगा। कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। चार लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए पोलिंग पार्टिंयां मंगलवार को ही अपने-अपने बूथों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टिंयों को मुंडेरा मंडी परिसर से रवाना किया गया। मतदान के बाद ईवीएम भी मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूमें में रखी जाएंगी।

विज्ञापन

मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारी पूरी होने के दावे किए जा रहे हैं। मुंडेरा मंडी परिसर से मतदान कर्मियों के रवानगी की प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी। नौ बजे से कर्मचारी पहुंचने भी लगे थे। हालांकि, ईवीएम वितरण की प्रक्रिया साढ़े ग्यारह बजे शुरू हो पाई। दिन में करीब तीन बजे तक ज्यादातर पोलिंग पार्टिंया अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो गईं थी। हर बूथ पर एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन

कर्मचारियों को ईवीएम, मतदान सामग्री के साथ कुछ जरूरी दवाएं भी उपलबध कराई गईं। बुधवार को मतदान के बाद ईवीएम भी मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। कर्मचारियों को बसों से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी के दौरान सीडीओ गौरव कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। प्रेक्षक डाॅ.एलए राल्ते ने भी निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल में एमआई और जीपीएस ऐप कराए गए अपलोड

मतदान कर्मियों की लोकेशन ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इसके लिए सभी पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल पर एमआई तभा जीपीएस ऐप डाउनलोड कराए गए। 







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed