फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phulpur by-election: Three people including SP's Mujtaba filed nomination

फूलपुर उप चुनाव : सपा के मुज्तबा समेत तीन लोगों ने किया नामांकन, जुलूस बनाकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

Wed, 23 Oct 2024 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 09:07 PM IST
सार

बुधवार को भी तीन लोग नामांकन फार्म ले गए। इस तरह से अब तक कुल 37 लोग नामांकन फार्म ले जा चुके हैं। इसके विपरीत मंगलवार तक महज दो ही नामांकन हुए थे। ऐसे में पांचवें दिन नामांकन के लिए कई दावेदारों की उम्मीद थी लेकिन तीन दावेदार ही पहुंचे।

विज्ञापन
Phulpur by-election: Three people including SP's Mujtaba filed nomination
नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को सपा के मुज्तबा सिद्दीकी समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह से अब तक कुल पांच दावेदार नामांकन कर चुके हैं। नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में आखिरी के दो दिनों में काफी गहमागहमी के आसार हैं।

विज्ञापन

बुधवार को भी तीन लोग नामांकन फार्म ले गए। इस तरह से अब तक कुल 37 लोग नामांकन फार्म ले जा चुके हैं। इसके विपरीत मंगलवार तक महज दो ही नामांकन हुए थे। ऐसे में पांचवें दिन नामांकन के लिए कई दावेदारों की उम्मीद थी लेकिन तीन दावेदार ही पहुंचे।

विज्ञापन


हालांकि, सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर काफी भीड़ रही। स्थानीय नेता तथा कार्यकर्ता जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे लेकिन गिनती के लोगों को ही परिसर में प्रवेश करने दिया गया। अन्य नेताओं तथा समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Phulpur by-election: Three people including SP's Mujtaba filed nomination
फूलपुर उप चुनाव में नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर जुटी सपाइयों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सपा के मुज्तबा सिद्दीकी के अलावा सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज नारायण पटेल तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साहिद खां ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सपा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

कलेक्ट्रेट के सामने से वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।अब सिर्फ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नामांकन होना है। इसके विपरीत भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया है। इनके अलावा 32 दावेदार हैं जो फार्म ले गए हैं लेकिन अभी तक नामांकन के लिए नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में आने वाले दो दिनों में नामांकन के लिए काफी भीड़ जुटने के आसार हैं।

अमरनाथ मौर्य के साथ पुलिस की तीखी झड़प

नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के अमरनाथ मौर्य तथा अन्य नेताओं के साथ पुलिस की तीखी झड़प हुई। नेताओं ने पुलिस को धमकी भी दी। इससे कुछ देर के लिए परिसर में तनाव बढ़ गया था। सपा उम्मीदवार मुज्तबा सिद्दीकी के नामांकन के दौरान विधायक संदीप पटेल, अमरनाथ मौर्य समेत कई नेता कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नामांकन कक्ष में जाने से रोक दिया।

उनका कहना था कि प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार लोग ही नामांकन कक्ष में जा सकते हैं। इसके बाद कई नेता कक्ष में चले गए। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर किया। इस दौरान धक्कामुकी भी हुई। इस पर लोकसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार रहे अमरनाथ मौर्य की सुरक्षा कर्मियों से तीखी बहस होने लगी। इससे वहां कुछ देर के लिए तनाव बन गया था। हालांकि, इसे लेकर किसी भी तरह से लिखित में शिकायत नहीं की गई है।

करोड़पति मुज्तबा के पास है दो कारें एवं पिस्टल

सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी के पास छह करोड़ रुपये से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति है। इनके पास दो कार के अलावा पिस्टल भी है। हालांकि, इन पर सवा करोड़ रुपये से अधिक का बैंक लोन भी है।

कांग्रेस के नाम पर सुरेश यादव ने लिया नामांकन फार्म

सपा के साथ गठबंधन के तहत फूलपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के पास आने के साथ टिकट के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, युवा नेता जितेश मिश्रा ने कांग्रेस के नाम पर नामांकन फार्म लिए। जितेश ने मंगलवार को ही फार्म ले लिया था। हालांकि नामांकन अभी किसी ने नहीं किया है। बुधवार को सुरेश के अलावा जनहित भारत पार्टी के अरुण कुमार सिंह एवं अपना दल के दिलीप कुमार ने फार्म लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed