Phulpur By Election : भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को बनाया प्रत्याशी, करछना से रह चुके हैं विधायक
फूलपुर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दीपक पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। चुनाव में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 26 अक्तूबर को निर्धारित है। दीपक पटेल करछना से बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इनकी माता केशरी देवी पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा से फूलपुर लोकसभा से सांसद रह चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए दीपक पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। दीपक पटेल करछना से 2012 से 2017 तक बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। दीपक की माता केशरी देवी पटेल फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से 2019 में भाजपा से सांसद चुनी गई थीं।
दीपक पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और फूलपुर की पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल के पुत्र हैं। वे बसपा से 2012 में करछना विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने सपा प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह को पराजित किया था। 2017 में बसपा ने फिर एक बार करछना विधानसभा से दीपक को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह जीत नहीं पाए। दीपक 2018 में भाजपा में शामिल हुए।
भाजपाइयों ने दी उन्हें अग्रिम जीत की बधाई
आगामी 13 नवंबर को होने वाले फूलपुर उप विधानसभा के लिए दीपक पटेल को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दीपक को बधाई दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा और जिला अध्यक्ष गंगापार कविता पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी, सुरेंद्र चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी कहा कि भाजपा फूलपुर में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी देवेश सिंह,विवेक मिश्रा , बृजेश त्रिपाठी,विवेक अग्रवाल, राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र सिंह प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती राजेश गोंड, कुलदीप मिश्रा दीप द्विवेदी आदि ने दीपक को बधाई दी।
फूलपुर उप चुनाव के लिए अब सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी मैदान में आ चुके हैं। सपा ने पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा 2022 में भी सपा से प्रत्याशी थे और भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल से पराजित हो गए थे। मुज्तबा ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। इसी तरह बसपा ने जितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।