{"_id":"1082a8864ffa76084082aa2cbab2da91","slug":"photography-has-changed-the-picture-of-the-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफी ने बदली दुनिया की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफी ने बदली दुनिया की तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कहते हैं एक फोटो सौ शब्दों के बराबर होती है। यही वजह है कि बदलते दौर में टेक्नोलॉजी के साथ फोटोग्रॉफी की दुनिया में भी गजब का बूम आया है। आधुनिक तकनीकी वाले कैमरों ने फोटोग्राफी की दुनिया ही बदल दी। फैशन, वाइल्ड लाइफ, एडिटोरियल, कमर्शियल, फाइन आर्ट्स, नेचर फोटोग्राफी के नए आयाम सामने आए हैं। कभी शौकिया फोटोग्राफी करने वालों ने इसे अपना कॅरियर बना लिया है। ऐसे में कॅरियर के लिहाज से भी अवसर बढ़े हैं। बुधवार (19 अगस्त) को विश्व फोटोग्राफी दिवस है। इस अवसर पर हमने शहर के कुछ प्रमुख फोटोग्राफर्स से बात की और यह जानने की कोशिश की कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से आए बदलावों के पीछे क्या वजह रही। साथ ही उनकी ओर से खींची गई कुछ फोटो भी प्रकाशित कर रहे हैं।
‘पहले और अब की फोटोग्राफी में बेहिसाब अंतर आया है। पहले फोटोग्राफी लैंडस्केप, नेचर, पोट्रेट गिने-चुने विषयों तक सीमित थी लेकिन अब विषयों की कोई कमी नहीं है। टेक्नोलॉजी ने रचनात्मकता को बढ़ाया है। नए दौर में अपनी रचनात्मकता को जैसे चाहें वैसे अंजाम दे सकते हैं। कैमरे में फोटोग्राफी के इतने विकल्प हैं कि ज्यादातर फोटोग्राफर हर विकल्प का इस्तेमाल भी नहीं कर पाते। मोबाइल ने भी फोटोग्राफी को विस्तार दिया है। मार्केटिंग के आयाम इतने विस्तृत हो गए हैं कि घर बैठे ही अपनी फोटो किसी भी कोने में भेजी जा सकती है। कॅरियर के लिहाज से फोटोग्राफी का यह स्वर्णिम दौर है।’ -एसके यादव वरिष्ठ फोटोग्राफर और इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज में शिक्षक
‘फोटोग्राफी आज भले ही हाईटेक बन गई है लेकिन अच्छे विजन के बिना फोटो हमेशा अधूरी रहेगी। पहले फोटोग्राफी की छोटी-छोटी बारीकियों को समझने के लिए पढ़ाई करनी पड़ती थी वहीं आज सब कुछ ऑटो क्लिक तक सीमित हो गया है। टेक्नोलॉजी की बदौलत अब आप अपनी फोटो का दुनिया के किसी भी कोने में भेज सकते हैं। यही वजह है कि दूसरे क्षेत्रों की तरह फोटोग्राफी में भी कॅरियर की असीम संभावनाएं हैं। ’ -संजय कनौजिया, वरिष्ठ फोटोग्राफर
विज्ञापन
‘टेक्नोलाजी ने फोटोग्राफी की दुनिया में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं। पहले जहां मैनुअल फोटोग्राफी में डार्क रूम में घंटों की मेहनत के बाद एक फोटो तैयार होती थी, वहीं अब डिजिटल फोटोग्राफी के दौर में हर कोई फोटोग्राफर बन गया है। छोटे और एसएलआर कैमरे को छोड़िए अब तो मोबाइल तक में कैमरा हाजिर है। जिसमें सब कुछ ऑटो सेट रहता है। क्लिक किया और फोटो सामने है।’ -जितेंद्र प्रकाश वरिष्ठ फोटोग्राफर
‘बदलते वक्त के साथ फोटोग्राफी में भी काफी अंतर आए हैं। पहले फोटोग्राफी प्रोफेशनल्स तक ही सीमित थी, मगर अब ऐसा नहीं है। हाईटेक टेक्नोलॉजी होने की वजह से फोटोग्राफी का दायरा बढ़ा है और अब शौकिया फोटोग्राफी करने वालों के लिए भी इस क्षेत्र कॅरियर की संभवनाएं हैं। हालांकि फोटोग्राफी में अब पहले जैसा सुकून नहीं है। काम के दबाव के साथ प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है।’ राजेश सिंह, वरिष्ठ फोटोग्राफर