फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Photo and time line posted on Facebook of the advocate who drowned in Sangam went viral.

प्रयागराज : संगम में डूबने वाले अधिवक्ता का फेसबुक पर पोस्ट फोटो और टाइम लाइन वायरल, लिखा- अगर डूब गए तो...

Mon, 05 Jun 2023 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

Adv Maheshwar Verma नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट से 18 मई को किया गया पोस्ट उसकी मौत के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। उसने फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर टाइम लाइन में लिखा था डूब गए तो किनारों से कहना अलविदा हमें, उभर गए तो यकीन मानो ये समन्दर समेट देंगे।

विज्ञापन
Photo and time line posted on Facebook of the advocate who drowned in Sangam went viral.
: महेश्वर वर्मा के द्वारा 18 मई को फेसबुक पर किया गया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम में चार दोस्तों के साथ डूबने वाले अधिवक्ता महेश्वर वर्मा का मौत 18 दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया गया फोटो और टाइम लाइन तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक पर उसके द्वारा पोस्ट की गई बातें एक महीने के भीतर ही सच साबित हो गईं। उसका यह पोस्ट सशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि कभी कभी अपनी ही कही हुई बातें सच साबित हो जाती है। अधिवक्ता महेश्वर वर्मा के मामले में कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन


Adv Maheshwar Verma नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट से 18 मई को किया गया पोस्ट उसकी मौत के बाद से तेजी से वायरल हो रहा है। उसने फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर टाइम लाइन में लिखा था डूब गए तो किनारों से कहना अलविदा हमें, उभर गए तो यकीन मानो ये समन्दर समेट देंगे। इसके साथ ही उसने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ गंगा नें नहाते समय सेल्फी लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया था।

विज्ञापन

Photo and time line posted on Facebook of the advocate who drowned in Sangam went viral.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

फोटो में शामिल सभी पांचों दोस्त चार जून को स्नान करने के लिए फिर संगम पर फिर पहुंचे और आंधी आने पर गहरे पानी में समा गए। इसे आश्चर्य ही कह सकते हैं कि रविवार की शाम आंधी आने से नौ युवक गंगा में डूबे थे, लेकिन मौत अधिवक्ता महेश्वर त्रिपाठी सहित उन्हीं पांचों युवकों की हुई जो फोटो में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed