फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phooltara murder case solved, young man was murdered by wife and lover

Prayagraj News: फूलतारा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी-प्रेमी ने की थी युवक की हत्या

Thu, 25 Sep 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 25 Sep 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Phooltara murder case solved, young man was murdered by wife and lover
फूलतारा हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या
थाना शंकरगढ़ पुलिस ने ग्राम फूलतारा में हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पत्नी संध्या सिंह और उसके प्रेमी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खंती, कपड़े, साड़ी और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को फूलतारा निवासी रवि उर्फ सोनू सिंह खेत में खाना देने गया था। 22 सितंबर को उसका शव गांव के बाहर कुएं में मिला। जांच से खुलासा हुआ कि पत्नी और प्रेमी ने मिलकर ही उसकी हत्या की थी। 21 सितंबर को भाई सूरज सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पत्नी संध्या और गांव के ही विकास के प्रेम संबंध का सोनू को पता चल गया था। इसी कारण आए दिन दंपती में विवाद होता था। आरोपी पत्नी अपने प्रेमी से कहती थी कि उसे पति से आजादी दिला दो। इसके बाद मजदूरों को खाना देने खेत जा रहे युवक की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद विकास रात में लौटा और पत्थरों को साड़ी में बांधकर शव के साथ कुएं में डाल दिया। पुलिस के अनुसार, बीती रात नारीबारी–खीरी मार्ग स्थित टोंस नदी पुल के पास मुखबिर की सूचना पर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed