फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Phaphamau Chaudhry murder case, preparation for narco test of all three accused sent to jail

फाफामऊ चौहरे हत्याकांड  जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के नारको टेस्ट की तैयारी

Fri, 10 Dec 2021 03:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Dec 2021 03:52 AM IST
सार

हत्याकांड को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन, अब भी पुलिस कुछ ठोस खुलासे की स्थिति में नहीं है। मृतक परिवार के पड़ोसी पवन सरोज और हत्याकांड में मारी गई युवती के प्रेमी शशि पटेल व उसके मौसेरे भाई रजनीश को जेल भेजा गया है लेकिन उनकी संलिप्तता को लेकर पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं।

विज्ञापन
Phaphamau Chaudhry murder case, preparation for narco test of all three accused sent to jail
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गोहरी हत्याकांड का राज खोलने के लिए जेल भेजे गए तीनों आरोपियों का नारको टेस्ट भी कराया जा सकता है। हत्याकांड के खुलासे के लिए अब तक की गई सभी कवायदों का रिजल्द जीरो रहने के बाद पुलिस इसकी भी तैयारी में है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसके लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।

विज्ञापन


हत्याकांड को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन, अब भी पुलिस कुछ ठोस खुलासे की स्थिति में नहीं है। मृतक परिवार के पड़ोसी पवन सरोज और हत्याकांड में मारी गई युवती के प्रेमी शशि पटेल व उसके मौसेरे भाई रजनीश को जेल भेजा गया है लेकिन उनकी संलिप्तता को लेकर पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं। तीनों को ही जेल भेजने का जो आधार पुलिस ने बनाया है, वह परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं। लेकिन घटनास्थल पर उनकी मौजूदगी, उनके फिंगर प्रिंट, डीएनए सैंपल की रिपोर्ट आदि बहुत से बिंदु ऐसे हैं, जिसका जवाब नहीं खोजा जा सका है।

विज्ञापन

Phaphamau Chaudhry murder case, preparation for narco test of all three accused sent to jail
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : प्रयागराज

यही वजह है कि अब इस बात पर भी विचार हो रहा है कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों का नारको टेस्ट कराया जाए। माना जा रहा है कि नारको टेस्ट इस केस में बेहद अहम हो सकता है क्योंकि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास परिस्थिति जन्य साक्ष्य मौजूद हैं। सूत्रों का कहना है कि सहमति बनी तो जल्द ही इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी जा सकती है। हालांकि इस बारे में अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Phaphamau Chaudhry murder case, preparation for narco test of all three accused sent to jail
Prayagraj News : फाफामऊ हत्याकांड के आरोप में पकड़ा गया कथित हत्यारोपी। - फोटो : प्रयागराज
आरोपियों की अनुमति है जरूरी
नारको टेस्ट के लिए आरोपियों की सहमति जरूरी है। जानकारों का कहना है कि पुलिस की ओर से अर्जी दिए जाने के बाद कोर्ट आरोपियों से उनकी सहमति के बारे में पूछेगी। आरोपी तैयार हुए तो कोर्ट पुलिस को उनका नारको टेस्ट कराने की अनुमति देगी और अन्यथा की स्थिति में अर्जी खारिज कर दी जाएगी। गौरतलब है कि अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई ने भी आरोपी आनंद गिरि समेत तीन आरोपियों के नारको टेस्ट की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed