फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PGT Teacher Recruitment-2022: After being postponed four times, the exam will now be held on May 9 and 10

पीजीटी शिक्षक भर्ती-2022: चार बार स्थगित होने के बाद अब नौ और 10 मई को आयोजित होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
PGT Teacher Recruitment-2022: After being postponed four times, the exam will now be held on May 9 and 10
उत्तर प्रदेश की स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) भर्ती-22 की बहुप्रतीक्षित परीक्षा नौ व 10 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालय के जिले में आयोजित की जाएगी। करीब चार वर्ष से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत की खबर है। 624 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लगभग 4,64,605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे पहले
विज्ञापन

11 व 12 अप्रैल 2025, 20 व 21 जून 2025, 18 व 19 जून 2025 और 15 व 16 अक्तूबर 2025 को आयोजित कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। लेकिन, कतिपय कारणों से परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

2022 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 02/ 2022 जारी कर पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2022 से 10 जुलाई तक चली। जिसे बाद में 16 जुलाई 2022 तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें भर्ती में बालक वर्ग के 549 पद शामिल हैं, जिनमें 332 सामान्य, 153 पिछड़ा वर्ग और 64 अनुसूचित जाति के पद हैं। वहीं बालिका वर्ग में कुल 75 पद हैं, जिनमें 56 सामान्य, 11 पिछड़ा वर्ग और 8 अनुसूचित जाति के पद निर्धारित किए गए हैं।


सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। उप सचिव संजय सिंह के अनुसार व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और जल्द ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed