{"_id":"68151b8636baf640710d1910","slug":"petrol-pump-manager-filed-a-case-against-those-who-demanded-extortion-naini-news-c-407-1-pha1001-2043-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पेट्रोल पंप मैनेजर ने रंगदारी मांगने वालों पर दर्ज कराया केस, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पेट्रोल पंप मैनेजर ने रंगदारी मांगने वालों पर दर्ज कराया केस, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 03 May 2025 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 03 May 2025 11:21 AM IST
सार
पेट्रोल पंप के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने बीते 29 अप्रैल को इसी मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर और कर्मचारियों पर मारपीट और छिनैती का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मारपीट की वायरल फोटो।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
पेट्रोल पंप के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने बीते 29 अप्रैल को इसी मामले में पेट्रोल पंप के मैनेजर और कर्मचारियों पर भी केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
थरवई क्षेत्र के पंडिला में आर्यन पेट्रोल पंप पर 28 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे अनुराग त्रिपाठी एवं आस्तिक त्रिपाठी पेट्रोल भराने आए। कर्मियों ने पेट्रोल देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज की। साथ ही पेट्रोल पंप पर बैठकर रंगदारी मांगने लगे और पंप को फूंक देने की धमकी दी। आरोप है कि अगले दिन भी आरोपी पेट्रोल पंप के आसपास टहलते दिखे। मैनेजर अखिलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन