फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Petition against smart meter disturbances returned

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी के खिलाफ याचिका वापस

Mon, 12 Oct 2020 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Petition against smart meter disturbances returned
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजली बिल में गड़बड़ी और स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर दाखिल जनहित याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट का मानना था कि याचिका सिर्फ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर दाखिल की गई है। जबकि इसमें पीड़ित उपभोक्ताओं का कोई पक्ष नहीं रखा गया है। याचिका समाजसेवी योगेंद्र कुमार पांडेय और अधिवक्ता पूजा मिश्रा की ओर से दाखिल की गई थी। इस पर न्यायमूर्ति एमएन भंडारी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने सुनवाई की। 
विज्ञापन


याचिका पर अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव, शरद चंद्र मिश्र, सुनीता शर्मा आदि ने पक्ष रखा। इनका कहना था कि खराब स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारी गलत बिल भेज रहे हैं और फिर उनको दुरुस्त करने के नाम पर धांधली की जा रही है। कोर्ट का कहना था कि इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों या उनके गलत बिलों के प्रमाण नहीं लगाए गए हैं। कोर्ट ने याचिका वापस लिए जाने के आधार पर इसे खारिज कर दिया और बेहतर याचिका दाखिल करने की छूट दी है। 
विज्ञापन


अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उन्होंने तमाम उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनके गलत बिजली के बिल और शिकायतें मांगी हैं। यदि कोई भी उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से परेशान है तो वह अपनी शिकायत और बिल की प्रति उनके व्हाट्सएप नंबर 9415236852, 9235846389, 9336453549 पर भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed