फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People were troubled by the jam on one lane of Prayagraj-Varanasi road

Prayagraj News: प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की एक लेन पर जाम से हलकान हुए लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the jam on one lane of Prayagraj-Varanasi road
कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार की रात से प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की एक लेन को वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। इसके चलते मार्ग की दूसरी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ने से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से लेकर देर शाम तक जाम से निपटने में यातायात पुलिस लगी रही जिसके चलते धीरे-धीरे ही सही लेकिन वाहन आगे बढ़ते रहे। सोमवार को समस्या और बढ़ सकती है क्योंकि स्कूल-कॉलेज और दफ्तर खुल जाएंगे और मार्ग पर वाहनों का दबाव और बढ़ेगा। बता दें कि प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की एक लेन कावड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित की गई है। दारागंज से जल लेकर आने वाले कांवड़िये शास्त्री पुल के रास्ते झूंसी, हनुमानगंज, जगतपुर, हंडिया और बरौत होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed