फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP-ATTACKS-CONGRESS-OVER-ECI-AND-SIR-ISSUE

प्रयागराज : चुनावी हार से हताश कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को बना रही निशाना, भाजपा ने किया पलटवार

Mon, 28 Sep 2026 04:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 04:13 PM IST
सार

चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस नेतृत्व हताश है और अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है।

विज्ञापन
BJP-ATTACKS-CONGRESS-OVER-ECI-AND-SIR-ISSUE
गणेश केसरवानी, महापौर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाल।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस नेतृत्व हताश है और अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहा है। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि जनादेश को स्वीकार करने के बजाय चुनाव हारने पर निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने 26 सितंबर को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संयुक्त वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. एसएस संधू व विवेक जोशी के स्पष्टीकरण से विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

विज्ञापन

एसआईआर के फैसले पर भाजपा ने दी सफाई

भाजपा ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) समेत निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्णय तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। पार्टी नेताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के 27 मई 2026 के निर्णय का भी उल्लेख किया और कहा कि एसआईआर को लेकर आयोग की प्रक्रिया पर न्यायिक स्तर पर भी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट सचिव के पत्र को बताया प्रशासनिक मामला

भाजपा नेताओं ने कैबिनेट सचिव के पत्र को लेकर कहा कि इसका SIR या किसी नीतिगत निर्णय से संबंध नहीं था। उनके अनुसार यह एक अधिकारी की प्रतिनियुक्ति से संबंधित प्रशासनिक विषय था। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस प्रशासनिक पत्र को राजनीतिक विवाद का रूप देने का प्रयास किया गया।

फॉर्म-6 और मीडिया रिपोर्ट का भी किया जिक्र

प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने एक समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट का भी उल्लेख किया। उन्होंने रिपोर्ट को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि फार्म-छह के घोषणापत्र को लेकर भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हवाला दिया गया है। भाजपा के अनुसार निर्वाचन आयोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का कार्य कर रहा है।

श्रमिकों और वंचित लोगों के लिए विशेष शिविर

भाजपा नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित होने से बचाना है। इसके लिए श्रमिकों, बेघर लोगों और मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा पाने वाले पात्र नागरिकों के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

राहुल गांधी और विपक्ष पर संस्थाओं को लेकर निशाना

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व में दिए गए राजनीतिक बयानों का उल्लेख करते हुए ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में माफी, विदेशों में भारतीय न्यायपालिका को लेकर दिए गए बयानों तथा सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और तवांग की घटना से जुड़े वक्तव्यों का जिक्र किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व को अपने आरोपों पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से संवैधानिक संस्थाओं के प्रति लगाए गए आरोपों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी गंगापार उमेश तिवारी, महानगर मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव और विवेक मिश्रा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed