{"_id":"5da4c2598ebc3e93b0397b88","slug":"people-taught-sp-bsp-and-congress-that-promote-crime-and-corruption-pankaj-allahabad-news-ald2575268160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सपा, बसपा व कांग्रेस को जनता ने सिखाया सबक: पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सपा, बसपा व कांग्रेस को जनता ने सिखाया सबक: पंकज
विज्ञापन
रायल गार्डेन में आयोजित युवा सम्मेलन में बोलते भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधायक पंकज सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा व अद के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को शहर के बलीपुर स्थित पैलेस में भाजयुमो द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नोएडा विधायक व राष्ट्रीय सचिव भाजपा पंकज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम है। इसे महत्व देने का कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की फौज एकजुट होकर मोदी व योगी सरकार के साथ खड़ी है।
उन्होंने राफेल, धारा 370, चंद्रयान, हाउडी मोदी कार्यक्रम की भी चर्चा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अब विपक्षी पार्टियों की जड़ें उखड़ चुकी हैं। भ्रष्टाचार और अपराधीकरण को बढ़ावा देने वाली सपा, बसपा और कांग्रेस को सबक मिल चुका है। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने कहा कि पार्टी की युवा शक्ति ने भारत निर्माण में जुट गई है, आने वाले समय में पूरे देश में सिर्फ भगवा ही नजर आएगा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, भाजपा प्रदेश महामंत्री सलिल विश्रोई, शंकर गिरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिववीर सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण मौर्य ने की। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, अवनीश पांडेय, पंकज मिश्र, रोहित जायसवाल, विक्रम मौर्य, शुभम पाल, पवन साहू आदि मौजूद रहे।