फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People sweat during the day and rain at night, possibility of rain even today

Weather : दिन में पसीने तो रात में बारिश से भीगे लोग, आज भी बारिश की संभावना

Mon, 10 Jul 2023 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

दोपहर ढाई बजे के बाद सूबेदारागंज, रेलगांव कॉलोनी, न्यायविहार कॉलोनी, धूमनगंज, सुलेमसराय स्थित शेरवानी लीगेसी, राजरूपपुर, मुंडेरा एवं आसपास के इलाकों में तकरीबन एक एक घंटे बादल जमकर बरसे। वहीं, सिविल लाइंस, कटरा, जॉर्जटाउन, अल्लापुर, चौक सहित कई क्षेत्रों में सूखा पड़ा रहा। दिन में कई बार आसमान पर काले बादले छाए नजर आए, लेकिन बरसे नहीं।

विज्ञापन
People sweat during the day and rain at night, possibility of rain even today
शहर में जमकर हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बादलों ने भी अब मोहल्ले बांट लिए हैं। रविवार को दिन के वक्त बीच शहर सूखा रहा तो शहर के ही इलाकों में बादल झमाझम बरसे। जहां बारिश नहीं हुई, वहां भीषण उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए और जहां बादल बरसे, वहां लोग बारिश में खूब भीगे। रात के वक्त शहर में गरज के साथ हुई बारिश ने शहरियों को उमस से राहत दिलाई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे के बाद सूबेदारागंज, रेलगांव कॉलोनी, न्यायविहार कॉलोनी, धूमनगंज, सुलेमसराय स्थित शेरवानी लीगेसी, राजरूपपुर, मुंडेरा एवं आसपास के इलाकों में तकरीबन एक एक घंटे बादल जमकर बरसे। वहीं, सिविल लाइंस, कटरा, जॉर्जटाउन, अल्लापुर, चौक सहित कई क्षेत्रों में सूखा पड़ा रहा। दिन में कई बार आसमान पर काले बादले छाए नजर आए, लेकिन बरसे नहीं।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में दिन के वक्त भीषण उमस रही और बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग पसीने से तरबतर दिखे। हालांकि, रात नौ बजे के आसपास जॉर्जटाउन, टैगोरटाउन, सोहबतियाबाग, तुलारामबाग, बेलीरोड, जॉर्जटाउन, सिविल लाइंस, कटरा, कीडगंज, अल्लापुर सहित शहर के बड़े हिस्से और गंगापार एवं यमुनापार में गरज के साथ छींटे पड़े। कहीं फुहारें पड़ीं तो कहीं तेज बारिश हुई। हवाएं ठंडी हुईं तो लोगों को उमस से काफी राहत मिली।

मौसम विज्ञान डॉ. शलेंद्र कुमार राय का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का नतीजा है कि लगातार बारिश नहीं हो पा रही है और बादल ब्लॉकों में बंट गए हैं। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी दिन बादल छाए रहेंगे और दिन में दो से तीन बार गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने 12 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed