फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People in the convoy of Bhadohi MP Vinod Bind beat up employees at Handia toll plaza

Prayagraj News : भदोही सांसद के काफिले की कार टोल प्लाजा के बैरियर से टकराई, समर्थकों ने कर्मचारियों को पीटा

Wed, 13 Aug 2025 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 07:46 PM IST
सार

Dr Vinod Bind News : हंडिया टोल प्लाजा पर बुधवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सांसद के लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसको लेकर काफी देर तक कर्मचारियों में दहशत मची रही।

विज्ञापन
People in the convoy of Bhadohi MP Vinod Bind beat up employees at Handia toll plaza
टोल प्लाजा पर मारपीट का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया टोल प्लाजा पर बुधवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सांसद के लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसको लेकर काफी देर तक कर्मचारियों में दहशत मची रही। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। टोल प्लाजा के मैनेजर ने हंडिया थाने में घटना की तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। 

विज्ञापन


भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद के वाहनों का काफिला बुधवार को प्रयागराज से हंडिया की ओर आ रहा था। टोल प्लाजा पार करते समय बैरियर शीशे से टकरा जाने पर सांसद के काफिले में शामिल आधा दर्जन से अधिक युवक नीचे उतर गए और कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि काफिला गुजरते समय टोल का बैरियर एक वाहन के शीशे से टकरा गया। इसके बाद सांसद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोहे की राड से काउंटर के अंदर बैठे कर्मचारियों को मारते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना का तहरीर मिलने से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed