{"_id":"5f91dbcf8ebc3e5fa2076444","slug":"people-fear-to-go-to-goa-bypassing-the-fear-of-korana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना का खौफ दरकिनार, गोवा जाने के लिए लोग बेकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना का खौफ दरकिनार, गोवा जाने के लिए लोग बेकरार
Fri, 23 Oct 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:51 AM IST
सार
प्रयागराज छिवकी से वास्को-द-गामा का किराया
सामान्य श्रेणी- 505 रुपये
स्लीपर श्रेणी- 975 रुपये
एसी थर्ड - 2455 रुपये
एसी टू - 3435 रुपये
प्रयागराज छिवकी से प्रतीक्षा सूची
तारीख सामान्य श्रेणी स्लीपर एसी थर्ड एसी टू
24 अक्तूबर 130 243 45 16
31 अक्तूबर 114 177 37 16
07 नवंबर 71 154 16 04
14 नवंबर 58 93 09 उपलब्ध
21 नवंबर 27 98 06 आरएसी
28 नवंबर 40 147 25 18
विज्ञापन
गोवा बीच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
विस्तार
कोरोना संक्रमण के भले ही रोजाना औसतन 150 के करीब मरीज सामने आ रहे हों, सैर सपाटा के शौकीन लोगों पर इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। पिछले सप्ताह ही रेलवे द्वारा गोवा के लिए सीधी ट्रेन चलाने का एलान किया गया था। इसकी बुकिंग शुरू हुई तो महज दो दिन में ही इस ट्रेन में अगले एक महीने के लिए सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई। हालांकि तत्काल श्रेणी में अभी इस ट्रेन में टिकट बुक कराई जा सकती है।
प्रयागराज से गोवा के वास्को-द-गामा के लिए शनिवार 24 अक्तूबर से सीधी ट्रेन शुरू होने जा रही है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन 38 घंटे में प्रयागराज छिवकी से वास्को-द-गामा पहुंच जाएगी। इस ट्रेन पर तमाम टूर ऑपरेटरों की भी निगाह थी। प्रयागराज छिवकी से कम बर्थ का कोटा होने की वजह से टूर ऑपरेटरों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं पटना से इस ट्रेन में बुकिंग करवा कर बोर्डिंग प्रयागराज छिवकी करवा दी।
दरअसल, शनिवार की शाम छह बजे छिवकी से रवाना होने की वजह से लोगों को रविवार की छुट्टी मिल रही है। सोमवार सुबह दस बजे ट्रेन गोवा पहुंच जा रही है। जबकि वापसी में यह ट्रेन बुधवार शाम छह बजे है। ऐसे में सैर सपाटा के लिए वहां दो रात तीन दिन का समय लोगों को मिल रहा है। यानी कि शनिवार की शाम छह बजे प्रयागराज छिवकी से रवाना होकर शुक्रवार की सुबह पांच बजे इस ट्रेन से गोवा घूमकर वापस लौटा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रयागराज में एक टूर ऑपरेटर एजेंसी चलाने वाले आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से लोग खासा ऊब गए हैं। इसी वजह से गोवा के लिए चल रही सीधी ट्रेन को यहां से बेहतर रिस्पांस मिला। कहा कि यह ट्रेन नियमित की जानी चाहिए। सिर्फ त्यौहारी सीजन में चलाने का कोई औचित्य नहीं।