फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   People encroached on the drain, water got into the fields... 700 acres of crops of farmers got submerged

Prayagraj News: नाले पर लोगों का अतिक्रमण, खेत में पानी का... किसानों की डूबी 700 एकड़ फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
People encroached on the drain, water got into the fields... 700 acres of crops of farmers got submerged
मेजा के अमिलिया कला और सोनाई गांव के बॉर्डर पर करीब 500 एकड़ धान की फसल लबालब डूबी पड़ी है।
मेजा के सोनाई गांव से गुजरने वाले नाले ने सैकड़ों किसानों की करीब 700 एकड़ फसल डूबो दी है। लोगों के अतिक्रमण और जगह-जगह पटने की वजह से नाले से जल निकासी नहीं हो पाई और बारिश का पानी बाहर नहीं निकल सका। जिसके चलते सोनाई, अमिलिया कला और आसपास का इलाका जलमग्न हो गया। इससे धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। वहीं, किसानों ने मामले की शिकायत अफसरों से की लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों एक सप्ताह तक हुई बारिश से कोरांव, मेजा, बारा के कई इलाके पानी में डूब गए। किसानों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसके अलावा बड़े क्षेत्र पर ग्रामीणों द्वारा नाले पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बीते दिनों कोरांव में लपरी नदी के अचानक उफान पर आने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। प्रशासन ने सक्रियता दिखाई तो दो दिनों में लपरी का पानी तो निकल गया, लेकिन मेजा में संकट गहरा गया है। मेजा में सोनाई गांव से नाला गुजरता है जो नरवर चाैखटा घाट पर गंगा नदी में मिलता है लेकिन यह नाला जगह-जगह से पट गया है। इसके अलावा अतिक्रमण भी हो गया है। जिसने किसानों की फसलें डूबो दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed